Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ज्योतिरादित्य सिंधिया और देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में भविष्य के लिए तैयार अंधेरी आरएस पोस्ट ऑफिस का उद्घाटन किया

अंधेरी आर एस डाकघर को 17 राज्यों के 40 डाकघरों में लागू की जा रही विचार प्रमाण (प्रूफ-ऑफ-कॉन्सेप्ट) पहल के तहत चुना गया है; यह जन सेवा कनेक्ट परियोजना के तहत उद्घाटन किया जाने वाला महाराष्ट्र का पहला और भारत का दूसरा डाकघर बन गया है

Jyotiraditya Scindia, Jyotiraditya Madhavrao Scindia, BJP, Bharatiya Janata Party, Devendra Fadnavis, BJP Maharashtra, Chief Minister of Maharashtra, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 09 May 2026

Last updated on: May 09, 2026, 14:57 IST

केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस ने 8 मई 2026 को मुंबई में नवीनीकृत अंधेरी रेलवे स्टेशन (आर एस) डाकघर का उद्घाटन किया। यह डाकघर डाक विभाग की प्रमुख पहल, जन सेवा कनेक्ट के तहत भविष्य के लिए तैयार डाकघर के रूप में स्थापित किया गया है।

मूल रूप से 1932-33 में स्थापित अंधेरी आर एस डाकघर का जीर्णोद्धार भारतीय डाक विभाग के उन प्रयासों के अंतर्गत किया गया है, जिनका उद्देश्य पारंपरिक डाकघरों को आधुनिक, ग्राहक-केंद्रित और प्रौद्योगिकी-सक्षम सेवा केंद्रों में परिवर्तित करना है। यह परियोजना नई दिल्ली स्थित स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर के सहयोग से शुरू की गई है।

जन सेवा कनेक्ट के अंतर्गत 17 राज्यों के 40 डाकघरों में कार्यान्वित की जा रही प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट पहल के तहत अंधेरी आर एस डाकघर को चयनित स्थलों में से एक के रूप में चुना गया है। यह इस पहल के अंतर्गत उद्घाटन किया जाने वाला महाराष्ट्र का पहला और देश का दूसरा डाकघर है। उन्नत सुविधा में आधुनिक बुनियादी ढांचा और आंतरिक साज-सज्जा, बेहतर ग्राहक सुविधाएं, डिजिटल एकीकरण, कुशल सेवा वितरण प्रणाली और मजबूत ब्रांडिंग और दृश्य पहचान शामिल हैं।

भारतीय डाक विभाग 1.65 लाख से अधिक डाकघरों के नेटवर्क के साथ, देश में वित्तीय समावेशन और सार्वजनिक सेवा वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। विभाग ने 2025-26 के दौरान सकल डाक राजस्व में 16 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जो इसकी चल रही परिवर्तनकारी पहलों के प्रभाव को दर्शाती है। 

जन सेवा कनेक्ट पहल के तहत नवीनीकृत अंधेरी आर एस डाकघर के उद्घाटन के अवसर पर केंद्रीय संचार और उत्‍तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र और गोवा सर्कल के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल श्री अमिताभ सिंह और अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों ने एक विशेष कवर जारी किया।

इस अवसर पर विधायक श्री हारुन खान, श्री रूपेश सावरकर और श्री आचार्य पवन त्रिपाठी भी उपस्थित थे। श्री सिंधिया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में एक आधुनिक, भविष्योन्मुखी और नागरिक-केंद्रित डाक अवसंरचना के निर्माण की परिकल्पना को दर्शाती है। मुख्यमंत्री श्री फडणवीस ने लोगों को जोड़ने और अंतिम छोर तक सेवाएं पहुंचाने में भारतीय डाक विभाग की भूमिका पर प्रकाश डाला।

जन सेवा कनेक्ट, भारतीय डाक विभाग की प्रमुख अवसंरचना आधुनिकीकरण पहल है जिसका उद्देश्य डाकघरों को सुलभ, कुशल और डिजिटल रूप से सशक्त सामुदायिक सेवा केंद्रों के रूप में पुनर्परिभाषित करना है। इस पहल के तहत भारतीय डाक विभाग ने महाराष्ट्र भर में लगभग 2,000 डाकघरों के उन्नयन का प्रस्ताव रखा है।

 

Tags: Jyotiraditya Scindia , Jyotiraditya Madhavrao Scindia , BJP , Bharatiya Janata Party , Devendra Fadnavis , BJP Maharashtra , Chief Minister of Maharashtra , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD