Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने ड्रेनों को प्रदूषण मुक्त करने के लिए विभागों को आपसी तालमेल से ठोस नीति अपनाने पर दिया जोर

विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे प्रयासों का लिया जायजा

Sant Balbir Singh Seechewal, AAP Punjab, Varjeet Walia, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जालंधर , 08 May 2026

Last updated on: May 09, 2026, 13:10 IST

राज्यसभा सदस्य और प्रसिद्ध पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने आज काला संघिया और जमशेर ड्रेन को प्रदूषण मुक्त करने के लिए सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ ठोस नीति अपनाने पर जोर दिया। ड्रेनों को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए किए जा रहे उपायों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्यसभा सदस्य संत सीचेवाल ने नगर निगम जालंधर, पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पी.पी.सी.बी.) और सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्रेनों में कचरे और गंदे पानी के सीधे प्रवाह को रोकने के लिए बेहतर आपसी समन्वय के साथ काम किया जाए, ताकि इन प्राकृतिक स्रोतों को प्रदूषण मुक्त करके उनमें साफ पानी का बहाव सुनिश्चित किया जा सके।

इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया और कमिश्नर नगर निगम संदीप ऋषि भी मौजूद थे। संत सीचेवाल ने कहा कि प्राकृतिक स्रोतों के साथ छेड़छाड़ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्रेनों को प्रदूषित करते पाए जाने पर जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। 

उन्होंने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एस.टी.पी. (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) की नियमित जांच और सैंपलिंग का भी जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देश दिया कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों के संचालन पर नजदीकी नजर रखी जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि उनके संचालन के दौरान पर्यावरण नियमों का पूर्ण पालन हो।

राज्यसभा सदस्य ने काला संघिया ड्रेन में साफ पानी छोड़े जाने का भी जायजा लिया और निर्माण कार्यों के कारण रुका पड़ा पानी जल्द से जल्द छोड़ने को सुनिश्चित करने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने जमशेर स्थित सी.बी.जी. प्लांट और वरियाणा में चल रहे बायो-माइनिंग प्रोजेक्ट का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने जालंधर नगर निगम को गाइडलाइंस के अनुसार पानी की सप्लाई करने के निर्देश दिए, क्योंकि अधिक पानी की सप्लाई एस.टी.पी. और ड्रेन के कार्यों में बाधा उत्पन्न कर सकती है। मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा प्राकृतिक स्रोतों की बेहतर संभाल की प्रतिबद्धता दोहराते हुए संत सीचेवाल ने कहा कि आम लोगों को भी बड़े स्तर पर जागरूक किया जाए, ताकि उनके सहयोग से इस प्राकृतिक खजाने की उचित संभाल सुनिश्चित की जा सके।

संत सीचेवाल ने ड्रेनों और चिट्टी वेही की सफाई के साथ-साथ बारिश के सीजन से पहले गिद्धड़पिंडी रेलवे पुल के नीचे से मिट्टी निकालने की जरूरत पर भी जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह काम प्राथमिकता के आधार पर करवाए जाएं। उन्होंने नेशनल हाईवे कालिया कॉलोनी के पास पुली के स्थायी समाधान तक ड्रेन के किनारों को ऊंचा करने के निर्देश भी दिए, ताकि बारिश के दौरान लोगों को पानी की निकासी की समस्या का सामना न करना पड़े।

डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने भरोसा दिलाया कि ड्रेनों को पूर्ण रूप से प्रदूषण मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगा। उन्होंने कहा कि सख्त निगरानी के साथ-साथ प्राकृतिक स्रोतों को प्रदूषित करने वाले जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। 

उन्होंने विभागों को ड्रेनों को प्रदूषित होने से रोकने के लिए आपसी तालमेल वाली रणनीति अपनाने के निर्देश दिए और कहा कि इस काम में किसी भी प्रकार की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर निगम कमिश्नर ने बताया कि वरियाणा में 8 लाख मीट्रिक टन कूड़े के निपटारे का काम चल रहा है और इस काम की गति दोगुनी करने के लिए जल्द ही और मशीनरी लगाई जा रही है।

बैठक में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) दिव्या पी., समूह एस.डी.एम., ड्रेनेज, पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड, सीवरेज बोर्ड के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

 

Tags: Sant Balbir Singh Seechewal , AAP Punjab , Varjeet Walia , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD