Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सफाई कर्मचारियों की जायज मांगो का समाधान करवाने का किया जायेगा प्रयास - कृष्ण कुमार बेदी

Krishan Kumar Bedi, Krishna Kumar Bedi, BJP Haryana, Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नरवाना , 08 May 2026

Last updated on: May 09, 2026, 11:25 IST

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा है कि  सफाई कर्मचारी स्वच्छता के प्रहरी है और प्रदेश सरकार को अपने इन सफाई योद्धाओं पर गर्व है। उनकी सभी जायज मांगों बारे मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर जल्द ही समाधान करवाने की कोशिश की जाएगी।

कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय नरवाना में बुलाई विभागीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में नगर परिषद नरवाना के अन्तर्गत आने वाले शहर के मंजूर विकास कार्यों का सिलसिलेवार रिव्यू किया और अधिकारियों को इनमें गति लाने के निर्देश दिए।  

उन्होंने कहा कि नरवाना शहर को सुंदर, सुरक्षित और विकसित बनें, इसके लिए वे निरन्तर प्रयासरत्त है। उन्होंने कहा कि नरवाना शहर के सम्पूर्ण विकास के लिए विकास कार्यों का रोडमैप तैयार किया जा चुका है। भविष्य में सभी विकास परियोजनाओं के पूरा होने पर शहर तरक्की का नया सफर तय करेगा। 

मंत्री ने बताया कि पिछले दिनों हाउस की बैठक में शहर के विकास कार्यों के लिए आगामी वित वर्ष के लिए नगर परिषद के 46 करोड़ 06 लाख रूपये का सालाना बजट पास किया गया है। कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने बैठक के बाद सफाई कर्मचारी प्रतिनिधि मंडल से भी मिले और उनका मांग पत्र लिया और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी सभी जायज मांगों बारे मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर जल्द ही समाधान करवाने की कोशिश की जाएगी।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने  सभी सामाजिक भत्तों का महीने  की हर 10 तारीख को लाभार्थी तक पहंुचाने का वायदा किया हुआ है, जिस पर खरा उतरते हुए उन्होंने  शुक्रवार यानि इस महीने की 8 तारीख हो ही करोड़ों रूपये लाभार्थियों के खातों में भिजवा दिए गए है जो काबिलेतारीफ है।

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला नगरायुक्त श्री प्रदीप कुमार, ईओ नगर परिषद  श्री रविन्द्र कोहाड़, नगर परिषद सचिव श्री संदीप, उप चेयरमैन नगर परिषद श्री शशीकांत शर्मा सहित नगर परिषद के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

Tags: Krishan Kumar Bedi , Krishna Kumar Bedi , BJP Haryana , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD