Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के लिए मान सरकार का बड़ा कदम: डॉ. बलजीत कौर

पहली से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए मुफ्त पाठ्य पुस्तकों हेतु 204.69 करोड़ रुपये जारी

Dr Baljit Kaur, AAP Punjab
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 May 2026

Last updated on: May 07, 2026, 16:08 IST

पंजाब की सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार हाशिए पर रह रहे और जरूरतमंद वर्गों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है, ताकि कोई भी बच्चा केवल आर्थिक तंगी के कारण अपने सपनों से वंचित न रह जाए। डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा अपने चार वर्षों के कार्यकाल के दौरान अनुसूचित जातियों से संबंधित पहली से दसवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए मुफ्त पाठ्य पुस्तकों की आपूर्ति योजना के अंतर्गत 204.69 करोड़ रुपये की अदायगी पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड को की गई है। 

उन्होंने कहा कि यह राशि हजारों परिवारों के बच्चों की शिक्षा को मजबूत आधार प्रदान करने में सहायक साबित हो रही है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शिक्षा ही वह सबसे बड़ी ताकत है, जो किसी भी बच्चे की किस्मत बदल सकती है। सरकार का मानना है कि शिक्षा के क्षेत्र में उठाया गया हर मजबूत कदम समाज के भविष्य को रोशन बनाता है। 

इसी सोच के साथ मान सरकार ऐसी जनहितैषी योजनाओं को लगातार आगे बढ़ा रही है, ताकि समाज के हर वर्ग के बच्चों को बराबर अवसर मिल सकें और वे अपने सपनों को साकार कर सकें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उठाए जा रहे ये कदम केवल सुविधाएं उपलब्ध करवाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि राज्य में सामाजिक समानता, शिक्षा और खुशहाली को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी पहल हैं। 

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि जब समाज का हर बच्चा शिक्षा से जुड़ेगा, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेगा और अपने सपने साकार करेगा, तभी “रंगला पंजाब” का सपना वास्तविक अर्थों में साकार होगा। डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार आने वाले समय में भी सामाजिक न्याय और शिक्षा के क्षेत्र में जनहितैषी पहलों को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाती रहेगी।

 

Tags: Dr Baljit Kaur , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD