Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हरियाणा की फायर सर्विस को 400 करोड़ रुपये खर्च करके किया जाएगा आधुनिक : डॉ. सुमिता मिश्रा

14 मई को होगा बाढ़ मॉक ड्रिल

Dr Sumita Misra, Haryana Admin, Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 May 2026

Last updated on: May 06, 2026, 14:30 IST

हरियाणा की राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तायुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि हरियाणा की फायर सर्विस का 400 करोड़ रुपये खर्च करके आधुनिकीकरण किया जाएगा। डॉ. मिश्रा आज यहां सेक्टर-26 स्थित इंस्टीट्यूट फॉर द ब्लाइंड के 54वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मीडिया से बातचीत कर रही थी। 

उन्होंने संस्था द्वारा 150 से अधिक दिव्यांग बच्चों, जिनमें बड़ी संख्या में लड़कियां शामिल हैं, को शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने समाज में सहयोगात्मक सोच के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल न केवल एक नेक सेवा है बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी भी है।

डॉ. सुमिता मिश्रा ने आगामी मानसून और गर्मी के मौसम के लिए राज्य की तैयारियों के साथ-साथ जल्द लागू होने वाले प्रमुख प्रशासनिक सुधारों की भी विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने आपदा प्रबंधन की तैयारियों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि हरियाणा 14 मई को 13 संवेदनशील जिलों में राज्य स्तरीय, बहु-चरणीय बाढ़ मॉक ड्रिल आयोजित करेगा। 

यह अभ्यास राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के समन्वय से 2026–27 के वार्षिक राज्य/केंद्र शासित प्रदेश मॉक एक्सरसाइज कैलेंडर के तहत किया जाएगा। यह अभ्यास तीन चरणों में होगा—पहला चरण 6 मई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ओरिएंटेशन एवं समन्वय बैठक, दूसरा चरण 12 मई को टेबल-टॉप एक्सरसाइज, जिसमें आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली, संचार प्रोटोकॉल और सिमुलेशन पर ध्यान दिया जाएगा, और अंतिम चरण 14 मई को जमीनी स्तर पर पूर्ण पैमाने का अभ्यास होगा, जिसमें सभी एजेंसियां, अग्रिम पंक्ति के कर्मी और आम जनता भाग लेगी।

उन्होंने बताया कि गुरुग्राम, अंबाला, फरीदाबाद, फतेहाबाद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, पानीपत, पलवल, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर जिलों को नदियों और नहरों की निकटता तथा पूर्व में बाढ़ की संवेदनशीलता के आधार पर चिन्हित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस अभ्यास का उद्देश्य विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय को मजबूत करना, तैयारियों का आकलन करना और मानसून से पहले लॉजिस्टिक्स एवं प्रतिक्रिया तंत्र में कमियों की पहचान करना है।

डॉ. मिश्रा ने बताया कि आगामी दिनों में बढ़ती गर्मी को देखते हुए सभी जिलों में व्यापक स्वास्थ्य एडवाइजरी पहले से लागू है। सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों—अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC)—को ओआरएस, आईवी फ्लूड्स, आइस पैक और आवश्यक आपात उपकरणों का पर्याप्त भंडार बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। 

जिला स्तर पर हीटस्ट्रोक प्रबंधन इकाइयां स्थापित की जा रही हैं। गर्मी से संबंधित बीमारियों की दैनिक निगरानी केंद्र स्तर पर की जा रही है और एंबुलेंस सेवाओं में “पहले ठंडा करें, फिर परिवहन करें” प्रोटोकॉल लागू किया गया है। उन्होंने बताया कि अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कर्मियों को हीट से संबंधित मामलों की त्वरित पहचान और प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिसमें बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और खुले में काम करने वाले श्रमिकों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 

नागरिकों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और बचाव उपाय अपनाने की सलाह दी गई है। वहीं नियोक्ताओं को श्रमिकों के लिए छायादार विश्राम स्थल, पेयजल और कार्य के दौरान पर्याप्त विराम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इंफ्रास्ट्रक्चर उन्नयन पर प्रकाश डालते हुए डॉ. मिश्रा ने कहा कि राज्य की फायर सेवाओं का आधुनिकीकरण किया जा रहा है ,इससे विशेष रूप से गर्मी और मानसून के दौरान आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर नियमित फायर सेफ्टी ऑडिट, विद्युत निरीक्षण और मॉक ड्रिल भी आयोजित किए जा रहे हैं।

डॉ. मिश्रा ने राजस्व क्षेत्र में सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के लिए कई डिजिटल पहल शुरू की जा रही हैं। मई 2026 में उन्नत पेपरलेस प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन 2.0 प्रणाली लॉन्च की जाएगी, जिससे पूरी प्रक्रिया डिजिटल हो जाएगी। 

इसके अलावा, स्वचालित म्यूटेशन सिस्टम के माध्यम से संपत्ति पंजीकरण के पांच दिनों के भीतर राजस्व रिकॉर्ड अपडेट हो जाएगा, जिससे लंबित मामलों का समाधान होगा। भूमि विवादों और बंटवारे से संबंधित मामलों के लिए डिजिटल रेवेन्यू कोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम भी लागू किया जा रहा है, जिससे मामलों का निपटारा अधिक तेज और पारदर्शी होगा। 

साथ ही, फेसलेस रेवेन्यू सेवाओं का पायलट प्रोजेक्ट भी चल रहा है, जिससे नागरिकों की सीधी भागीदारी कम होगी और प्रक्रियागत देरी घटेगी। इसे जल्द ही पूरे राज्य में लागू किया जाएगा।

 

Tags: Dr Sumita Misra , Haryana Admin , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD