Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में बेहतरीन काम कर रही है पंजाब सरकार: ब्रम शंकर ज़िम्पा

विधायक ने गांव नंगल शहीदां में खेल मैदान का किया उद्घाटन

Bram Shanker Jimpa, AAP Punjab, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 05 May 2026

Last updated on: May 06, 2026, 12:47 IST

विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा ने गांव नंगल शहीदां में नवनिर्मित खेल मैदान का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि पंजाब सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है।विधायक ज़िम्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पहले चरण में पूरे प्रदेश में 3100 खेल मैदान विकसित कर रही है। 

उन्होंने बताया कि हर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 30 खेल मैदान स्थानीय जरूरतों के अनुसार बनाए जा रहे हैं, ताकि युवाओं को अपने गांवों के नजदीक ही खेल सुविधाएं मिल सकें और वे नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रह सकें। उन्होंने कहा कि यह खेल मैदान केवल युवाओं के लिए ही नहीं, बल्कि गांव की महिलाओं और बुजुर्गों के लिए भी बेहद लाभकारी साबित होगा। 

यहां सुबह और शाम सैर करने तथा टहलने के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध होगा, जिससे लोगों की सेहत में सुधार आएगा। विधायक ने कहा कि इस तरह के प्रयासों से गांवों में खेल संस्कृति को मजबूती मिलेगी और आने वाले समय में यहां से प्रतिभाशाली खिलाड़ी उभरकर राज्य व देश का नाम रोशन करेंगे। विधायक ने कहा कि पंजाब सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखा है। आज ही गांव के लोग जो मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत अमृतसर में श्री हरिमंदिर साहिब, श्री दुर्गयाना मंदिर के अलावा अन्य स्थानों के दर्शन कर लौटे हैं।

इस अवसर पर सरपंच नंगल शहीदां सरबजीत कौर, ब्लॉक समिति सदस्य और वाइस चेयरमैन हरदीप कौर, जिला परिषद सदस्य कुलजीत सिंह, यूथ अध्यक्ष प्रितपाल सिंह जी, एडवोकेट अमरजोत सिंह सैनी जी, ब्लॉक अध्यक्ष अमनदीप सिंह, सुखविंदर सिंह काका, प्रिंस सैनी पंच नंगल शहीदां, सरपंच बिलासपुर सुरजीत पाल, सरपंच सिंहपुर सुखविंदर सिंह, सरपंच मेहतपुर गुरविंदर कौर, सरपंच जहान खेला परवीन, सरपंच महिलावाली हरप्रीत कौर, सरपंच बूथगढ़ सतनाम सिंह, सरपंच नौ ग्राम जसविंदर कौर, चक्क साधु से सरपंच अमरजीत सिंह के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP Punjab , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD