Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

धूरी के सब-डिविजनल अस्पताल का ओएसडी सुखवीर सिंह द्वारा दौरा

मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं पर लिया फीडबैक

Sukhvir Singh, AAP Punjab, Dhuri
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

धूरी , 05 May 2026

Last updated on: May 05, 2026, 17:25 IST

मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा लोगों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत आज ओएसडी सुखवीर सिंह ने धूरी शहर में नव-निर्मित सब-डिविजनल अस्पताल का दौरा किया। दौरे के दौरान ओएसडी सुखवीर सिंह ने अस्पताल में भर्ती मरीजों तथा उनके परिजनों से बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में फीडबैक प्राप्त किया। 

उन्होंने डॉक्टरों और स्टाफ से भी मुलाकात कर अस्पताल में चल रही सेवाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र पंजाब सरकार की सबसे प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल हैं तथा लोगों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही। 

उन्होंने कहा कि अस्पतालों में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है ताकि मरीजों को इलाज के लिए किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। ओएसडी सुखवीर सिंह ने अस्पताल में सर्व भारतीय सेवा समिति द्वारा चलाए जा रहे लंगर की भी सराहना की और कहा कि यह सेवा मानवता की सच्ची मिसाल है, जो मरीजों और उनके सहयोगियों के लिए बड़ी राहत है।

इस अवसर पर वक्फ बोर्ड के सदस्य डॉ. अनवर भसौड़, पुष्पिंदर शर्मा, नरेश सिंगला, रणजोध सिंह, प्रधान राकेश कुमार गर्ग, प्यारा चंद, कमलजीत सिंह, सुखविंदर कांझला, हरप्रीत सिंह ढिल्लों, शिव कुमार तथा एडवोकेट हैप्पी गर्ग सहित अन्य उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvir Singh , AAP Punjab , Dhuri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD