Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आईडीबीआई बैंक ने सीएसआर पहल के तहत पानीपत सिविल अस्पताल के अपग्रेड के लिए 2.49 करोड़ रुपये दिए

उन्नत चिकित्सा उपकरणों से स्वास्थ्य सेवाओं में होगा सुधार, हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने इसे मॉडल पीपीपी बताया

Dr Sumita Misra, Haryana Admin, Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 May 2026

Last updated on: May 05, 2026, 14:21 IST

आईडीबीआई बैंक ने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत पानीपत के ज़िला सिविल अस्पताल को अपग्रेड करने लिए हरियाणा स्वास्थ्य विभाग को 2.49 करोड़ रुपये का अनुदान प्रदान किया है। यह अनुदान आज चंडीगढ़ में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ सुमिता मिश्रा को औपचारिक रूप से सौंपा गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ सुमिता मिश्रा ने बताया कि इस राशि का उपयोग अस्पताल के लिए उन्नत चिकित्सा उपकरणों की खरीद में किया जाएगा। इनमें वेंटिलेटर, डिजिटल एक्स-रे मशीन, अल्ट्रासाउंड यूनिट, ऑपरेशन थिएटर टेबल और मल्टीपैरा मॉनिटर शामिल हैं। 

इन सुविधाओं के जुड़ने से ज़िला अस्पताल स्तर पर डायग्नोस्टिक और क्रिटिकल केयर सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है, इससे रोहतक और चंडीगढ़ जैसे शहरों के बड़े मेडिकल संस्थानों पर निर्भरता कम होगी। डॉ. सुमिता मिश्रा ने इस सहयोग को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी ) का एक उत्कृष्ट उदाहरण बताया। 

उन्होंने कहा कि इस तरह के लक्षित सीएसआर प्रयास न केवल सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करते हैं, बल्कि सीधे तौर पर उन मरीजों को लाभ पहुंचाते हैं जो सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर निर्भर हैं। साथ ही यह मौजूद बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में भी मदद करते हैं।

उन्होंने बताया कि मंजूर की गई राशि से विभिन्न विभागों में उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। ऑर्थोपेडिक विभाग को आधुनिक ऑपरेशन थिएटर टेबल मिलेंगी, जबकि नवजात देखभाल इकाई को इन्फेंट वार्मर से सुदृढ़ किया जाएगा। 

रेडियोलॉजी विभाग को हाई-एंड डिजिटल एक्स-रे मशीन मिलेगी और गहन देखभाल सेवाओं को वेंटिलेटर व इन्फ्यूजन पंप से सशक्त किया जाएगा। सभी उपकरणों पर न्यूनतम पाँच वर्ष की वारंटी और निर्धारित रखरखाव सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे उनकी दीर्घकालिक उपयोगिता सुनिश्चित होगी।

यह पहल आईडीबीआई बैंक के प्रमुख सी एस आर कार्यक्रम ‘HOPE – Healthcare Outreach and Public Empowerment’ के तहत की गई है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत वित्त वर्ष 2025–26 में हरियाणा के 23 स्वास्थ्य संस्थानों को लगभग 1 करोड़ रूपये का सीएसआर सहायता प्रदान की जा चुकी है। 

इसका उद्देश्य कम संसाधन वाले क्षेत्रों में चिकित्सा ढांचे, स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को बेहतर बनाना है। उन्होंने बताया कि ज़िला सिविल अस्पताल, पानीपत शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों की बड़ी आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है। 

आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता से मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर उपचार मिल सकेगा, जिससे अनावश्यक यात्रा, खर्च और उपचार में देरी को कम किया जा सकेगा। यह पहल सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने में कॉर्पोरेट भागीदारी का एक प्रभावी और दोहराए जाने योग्य मॉडल प्रस्तुत करती है।

 

Tags: Dr Sumita Misra , Haryana Admin , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD