Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

रांची में है देवी काली का 700 साल पुराना मंदिर, बांस पर लाल-पीले धागे बांधने से पूरी होती है मनोकामना

Religious, Ranchi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रांची , 04 May 2026

Last updated on: May 05, 2026, 13:45 IST

देश भर में भगवती के समर्पित कई भव्य व भक्ति से भरे देवालय हैं। ऐसा ही दिव्य मंदिर झारखंड की राजधानी रांची से मात्र 60 किलोमीटर दूर देवड़ी गांव में स्थित है। देवड़ी मंदिर भक्तों के लिए एक बेहद प्रसिद्ध और चमत्कारी तीर्थस्थल है। देवी काली को समर्पित यह मंदिर करीब 700 साल पुराना है। देवी काली के मंदिर में बांस के ढांचे पर लाल और पीले रंग के पवित्र धागे बांधने की अनोखी परंपरा है, जिसके बारे में माना जाता है कि सच्चे मन से की गई मन्नत जरूर पूरी होती है।

देवड़ी मंदिर बेहद प्राचीन है। यह मंदिर देवी काली के एक विशेष अवतार को समर्पित है। स्थानीय किंवदंतियों के अनुसार, तामार के राजा को देवी के स्वप्न में दर्शन हुए थे, जिसके बाद उन्होंने जंगल में इस पवित्र स्थल की खोज की और मंदिर का निर्माण कराया। मंदिर की एक और खास बात यह है कि यहां किसी भी प्रकार का नवीनीकरण या बदलाव करने की कोशिश करने वाले को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।

इसलिए मंदिर का मूल स्वरूप आज भी पूरी तरह सुरक्षित और अछूता है। नए निर्माण कार्य मूल संरचना के आसपास ही किए गए हैं। देवड़ी मंदिर अपनी वास्तुकला के लिए भी प्रसिद्ध है। इस मंदिर को बिना सीमेंट या किसी जोड़ने वाले पदार्थ के केवल पत्थरों को आपस में फंसाकर बनाया गया है। बलुआ पत्थर की विशाल दीवारों पर जटिल नक्काशी की गई है, जो पौराणिक कथाओं और देवी-देवताओं की कहानियां बयां करती हैं।

हर नक्काशी इतनी बारीक है कि देखने वाले को आश्चर्य होता है। मंदिर का सबसे आकर्षक केंद्र देवी की 700 साल पुरानी मूर्ति है। यह मूर्ति लगभग तीन फीट ऊंची है और देवी काली का तेजस्वी रूप है। सबसे खास बात यह है कि देवी की 16 भुजाएं हैं, जो आमतौर पर देखने को नहीं मिलतीं। स्थानीय लोग इसे ‘सोलहभुजी मंदिर’ भी कहते हैं।

देवी सुनहरे आभूषणों से सजी हैं और हाथों में धनुष, ढाल, फूल आदि धारण किए हुए हैं। देवड़ी मंदिर की सबसे चर्चित परंपरा बांस पर धागा बांधने की है। भक्त यहां अपनी मनोकामना लेकर आते हैं और बांस के ढांचे पर लाल व पीले रंग के पवित्र धागे बांधते हैं। मान्यता है कि सच्चे दिल से बांधे गए धागे से देवी मन्नत जरूर पूरी करती हैं। जब इच्छा पूरी हो जाती है तो भक्त दोबारा मंदिर आकर विधि-विधान से धागा खोलते हैं और देवी का आभार व्यक्त करते हैं।

यह परंपरा दूर-दूर से आने वाले भक्तों को खासतौर पर आकर्षित करती है। मंदिर न सिर्फ धार्मिक महत्व रखता है बल्कि ऐतिहासिक और वास्तुशिल्प की दृष्टि से भी बेहद मूल्यवान है। रांची घूमने आने वाले पर्यटक और श्रद्धालु यहां अवश्य आते हैं। आसपास रांची स्टेट म्यूजियम और योगदा सत्संग सोसाइटी (रांची आश्रम) जैसे अन्य दर्शनीय स्थल भी हैं, जो यात्रा को और यादगार बना देते हैं।

 

Tags: Religious , Ranchi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD