Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बेअदबी विरोधी सख्त कानून लागू होने पर धूरी हलके के विभिन्न गांवों में धन्यवाद समारोह

पंजाब सरकार ने बेअदबी के खिलाफ एक ऐतिहासिक और निर्णायक कदम उठाया: चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों

Dalvir Singh Dhillon, AAP Punjab, Dhuri
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

धूरी , 04 May 2026

Last updated on: May 04, 2026, 16:33 IST

पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून लागू करने के ऐतिहासिक फैसले के उपलक्ष्य में धूरी के गांव मूलोवाल और राजोमाजरा में धन्यवाद समारोह आयोजित किए गए। इस दौरान संगत द्वारा श्री सुखमनी साहिब के पाठ करवाकर अरदास उपरांत वाहेगुरु जी का कोटि-कोटि धन्यवाद किया गया।

संगत ने भावुक होकर कहा कि “परमात्मा का लाख-लाख शुक्र है जिन्होंने माननीय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से यह सेवा ली,” और इस कानून को सिख कौम की भावनाओं की रक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। इस अवसर पर पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक हुए और संगत को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब सरकार द्वारा लिया गया यह फैसला बेअदबी के खिलाफ एक ऐतिहासिक और निर्णायक कदम है। 

उन्होंने कहा कि इस कानून के तहत बेअदबी के मामलों में उम्रकैद की सजा और 25 लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान किया गया है, जिससे यह देश के सबसे सख्त कानूनों में से एक बन गया है। चेयरमैन ढिल्लों ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार धार्मिक भावनाओं का पूरा सम्मान करती है और किसी भी प्रकार की बेअदबी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

उन्होंने विश्वास जताया कि इस कानून के लागू होने से भविष्य में ऐसी घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगेगी। समारोह के दौरान संगत द्वारा चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों सहित प्रमुख नेताओं को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में संगत, क्षेत्र निवासी और पार्टी नेता उपस्थित रहे, जिन्होंने सरकार के इस फैसले का खुले दिल से स्वागत किया।

 

Tags: Dalvir Singh Dhillon , AAP Punjab , Dhuri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD