Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

काउंटिंग के बीच ममता बनर्जी का वीडियो संदेश, ‘एजेंट सेंटर न छोड़ें, अंत में हमारी ही जीत होगी’

Mamata Banerjee, All India Trinamool Congress, Kolkata, Chief Minister of West Bengal, West Bengal
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

कोलकाता , 04 May 2026

Last updated on: May 04, 2026, 15:02 IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच जहां शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है, वहीं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने इन आंकड़ों पर सवाल उठाए हैं। इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक वीडियो संदेश जारी कर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। भवानीपुर सीट से उम्मीदवार ममता बनर्जी ने कहा कि काउंटिंग एजेंट और प्रत्याशी किसी भी स्थिति में काउंटिंग सेंटर न छोड़ें।

उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी की यह रणनीति है कि शुरुआती राउंड में खुद को आगे दिखाया जाए। ममता बनर्जी ने कहा, “मैं कल से ही कह रही हूं कि पहले उन्हें आगे दिखाया जाएगा। कई जगहों पर काउंटिंग को रोका गया है। कल्याणी में ऐसी मशीनें मिली हैं, जिनमें आंकड़ों का कोई मेल नहीं है।” उन्होंने केंद्रीय बलों और प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने कहा कि सेंट्रल फोर्स के जरिए टीएमसी कार्यकर्ताओं पर अत्याचार किया जा रहा है और ‘एसआईआर’ के माध्यम से वोट लूटने की कोशिश की गई है। टीएमसी प्रमुख ने दावा किया कि उनकी पार्टी 100 से ज्यादा सीटों पर आगे है, लेकिन यह जानकारी सही तरीके से सामने नहीं लाई जा रही। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग अपनी मर्जी से काम कर रहा है और केंद्रीय बल व पुलिस उसके साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा, “घबराने की जरूरत नहीं है। अभी सिर्फ 2-4 राउंड की गिनती हुई है, जबकि कुल 14-18 राउंड होते हैं। हमें सूर्यास्त के बाद जीत मिलेगी।” ममता बनर्जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संयम बनाए रखने और अंत तक डटे रहने की अपील करते हुए कहा कि अंतिम नतीजों में टीएमसी की ही जीत होगी।

 

Tags: Mamata Banerjee , All India Trinamool Congress , Kolkata , Chief Minister of West Bengal , West Bengal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD