Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

गंदगी से परेशान मॉडल टाउन एक्सटेंशन के लोगों ने पवन दीवान को बताईं समस्याएं

साहिर लुधियानवी के लिए स्मारक बनाने हेतु आवंटित जगह बनी कूड़े का ढेर

Pawan Dewan, Punjab Congress, Ludhiana
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

लुधियाना , 04 May 2026

Last updated on: May 04, 2026, 14:59 IST

जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व अध्यक्ष और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने मॉडल टाउन एक्सटेंशन के लोगों से मुलाकात कर इलाके की समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान लोग इलाके में सफाई सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर परेशान नजर आए।

दीवान ने कहा कि लोगों ने उन्हें बताया है कि इलाके में सफाई व्यवस्था की हालत बेहद खराब है। यहां तक कि मशहूर लेखक साहिर लुधियानवी के लिए स्मारक बनाने हेतु सरकार द्वारा आवंटित जगह कूड़े का ढेर बन चुकी है। लोग उस स्थान पर कचरा फेंक देते हैं और सफाई न होने के कारण वहां से बदबू आती है तथा बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। 

इसी तरह कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर भी लोगों ने चिंता जताई। दीवान ने अफसोस जताया कि इलाके के स्थानीय निकाय मंत्री ही यहां के विधायक भी हैं, फिर भी यहां बुनियादी सुविधाओं का बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को दावे करने के बजाय जमीनी स्तर पर काम करना चाहिए।

इस मौके पर अन्य लोगों के अलावा निर्भय सिंह, हरजीत सिंह, गुरमीत सिंह, मनजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, शमशेर सिंह, बलजीत सिंह और सतवंत सिंह भी मौजूद रहे।

 

Tags: Pawan Dewan , Punjab Congress , Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD