Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आईपीएल 2026 : अजिंक्य रहाणे-अंगकृष रघुवंशी की शानदार बल्लेबाजी, केकेआर ने एसआरएच को 7 विकेट से हराया

Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Ajinkya Rahane, Angkrish Raghuvanshi, Kolkata Knight Riders, KKR, Sunrisers Hyderabad, SRH, Hyderabad
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 03 May 2026

Last updated on: May 04, 2026, 12:42 IST

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 45वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 7 विकेट से हराया। केकेआर 9 में से 3 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में 8वें पायदान पर है, जबकि 10 में से 4 मैच गंवाकर एसआरएच तीसरे स्थान पर मौजूद है। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद 19 ओवरों में महज 165 रन पर सिमट गई।

इस टीम को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 22 गेंदों में 44 रन की साझेदारी की। अभिषेक 10 गेंदों में 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यहां से ट्रेविस हेड ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 61 रन जुटाते हुए टीम को शतक के पार पहुंचाया।

ट्रेविस हेड ने 28 गेंदों में 3 छक्कों और 9 चौकों के साथ 61 रन की पारी खेली, जबकि ईशान किशन ने 29 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 42 रन बनाए। विपक्षी खेमे से वरुण चक्रवर्ती ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। सुनील नरेन और कार्तिक त्यागी ने 2-2 विकेट निकाले। वैभव अरोड़ा, कैमरून ग्रीन और अनुकूल रॉयल को 1-1 विकेट हाथ लगा।

इसके जवाब में केकेआर ने 18.2 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। इस टीम को कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन एलन की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 4 ओवरों में 49 रन जुटाए। एलन 13 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 29 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद रहाणे ने अंगकृष रघुवंशी के साथ दूसरे विकेट के लिए 66 गेंदों में 84 रन जुटाते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया।

रहाणे ने 36 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों के साथ 43 रन की पारी खेली, जबकि रघुवंशी 47 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों के साथ 59 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यहां से रिंकू सिंह (नाबाद 22) ने कैमरून ग्रीन (नाबाद 3) के साथ टीम को जीत दिलाई। विपक्षी खेमे से पैट कमिंस, शिवांग कुमार और साकिब हुसैन ने 1-1 विकेट हासिल किया।

 

Tags: Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Ajinkya Rahane , Angkrish Raghuvanshi , Kolkata Knight Riders , KKR , Sunrisers Hyderabad , SRH , Hyderabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD