Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आईपीएल 2026 : सुनील नरेन की 'डबल सेंचुरी', इस मामले में बने इकलौते गेंदबाज

Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Sunil Narine, Kolkata Knight Riders, KKR, Sunrisers Hyderabad, SRH, Hyderabad
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 03 May 2026

Last updated on: May 04, 2026, 12:41 IST

सुनील नरेन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में किसी एक फ्रेंचाइजी की तरफ से खेलते हुए 200 विकेट हासिल करने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। रविवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 19 ओवर में 165 रन पर समेट दिया, जिसमें नरेन ने गेंदबाजी में अहम भूमिका निभाई।

इस मैच में सुनील नरेन ने 4 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 31 रन देकर 2 विकेट निकाले। वह आईपीएल करियर में विकेटों का 'दोहरा शतक' लगाने वाले तीसरे गेंदबाज भी बन गए। नरेन इस खास क्लब में शामिल होने वाले पहले विदेशी गेंदबाज भी हैं। आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक विकेट युजवेंद्र चहल के नाम पर हैं, जिन्होंने 182 मुकाबलों में 228 विकेट निकाले हैं, जबकि भुवनेश्वर कुमार 199 मैच में 215 विकेट के साथ दूसरे पायदान पर हैं।

सुनील नरेन ने 197 मुकाबलों में 201 विकेट निकाले हैं। साल 2012 में अपने डेब्यू के बाद से सुनील नरेन केकेआर के मुख्य स्तंभ रहे हैं। यह नई उपलब्धि न केवल नरेन के लगातार बेहतरीन प्रदर्शन को दर्शाती है, बल्कि आईपीएल के सबसे प्रभावशाली और लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले गेंदबाजों में से एक के तौर पर उनकी विरासत को भी मजबूत करती है।

उन्होंने यह उपलब्धि पूरी तरह से केकेआर की जर्सी में खेलते हुए हासिल की है। सुनील नरेन साल 2012, 2014 और 2024 में टीम को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभा चुके हैं। इस बीच उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन को भी सराहा गया। नरेन साल 2012, 2018 और 2024 में 'मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर' का अवॉर्ड जीत चुके हैं। इसके साथ ही साल 2012 में उन्हें 'पर्पल कैप' भी मिली।

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में एसआरएच पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवरों में महज 165 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए ट्रेविस हेड ने सर्वाधिक 61 रन बनाए, जबकि ईशान किशन ने 42 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से वरुण चक्रवर्ती ने 3 विकेट हासिल किए। सुनील नरेन और कार्तिक त्यागी ने 2-2 विकेट निकाले।

 

Tags: Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Sunil Narine , Kolkata Knight Riders , KKR , Sunrisers Hyderabad , SRH , Hyderabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD