Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से जारी

करमजीत सिंह रिंटू ने जोशी कॉलोनी में प्रीमिक्स डलवा सड़के बनवाने के कार्य करवाए शुरू

Karamjit Singh Rintu, AAP Punjab, Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 03 May 2026

Last updated on: May 04, 2026, 12:21 IST

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के चेयरमैन एवं उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के इंचार्ज कर्मजीत सिंह रिंटू ने जोशी कॉलोनी में  प्रीमिक्स डलवा सड़के बनवाने के विकास कार्य शुरू करवाए। रिंटू द्वारा उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।

रिंटू ने कहा कि इस पहल से लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और इलाके का इंफ्रास्ट्रक्चर और मज़बूत होगा। उन्होंने कहा कि लोगों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने से हमें और अच्छा काम करने के लिए मोटिवेट करता है। उन्होंने बताया कि पिछले 5 महीनों से उत्तरी विधानसभा क्षेत्र की सभी वार्डों और समूह पंचायतों में सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त कर गलियों के निर्माण का कार्य लगातार जारी है। 

उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने से सड़कों के निर्माण कार्य को और तेज गति दी गई है, जो लगातार जारी रहेगी। करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा शुरू की गई जनहितैषी योजनाओं का लाभ उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के लोगों तक निरंतर पहुंचाया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सेहत योजना के कार्ड बनवाने के लिए लगातार कैंप लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा पंजाब स्टेट ट्रेड कमीशन के तहत भी कैंप आयोजित कर व्यापारियों की समस्याओं और शिकायतों को मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर हल करवाने का प्रयास किया जा रहा है। रिंटू ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से श्रद्धालुओं की बसें धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए लगातार रवाना की जा रही हैं। 

उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब सरकार की 'मां-बेटी सत्कार योजना' शुरू होने जा रही है, जिससे महिलाओं में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि वह प्रतिदिन लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनते हैं और उनका समाधान करवाते हैं।

उनका उद्देश्य केवल विकास कार्य करना नहीं, बल्कि हर घर को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण प्रदान करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की हर समस्या को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए जल्द से जल्द हल किया जाएगा। 

इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे।

 

Tags: Karamjit Singh Rintu , AAP Punjab , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD