Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मॉनसून सीजन से पहले सख्ती से निगरानी करने के दिए निर्देश प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब : अरविंद केजरीवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती पंजाब सरकार की आयरन एवं स्टील क्षेत्र में कर चोरी पर बड़ी कार्रवाई गौ संरक्षण के साथ पर्यावरण बचाने का अनूठा मॉडल बना मनोहर गौशाला, पांच साल में लगाए 5000 पौधे केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू'

 

जैपनीज पार्क में बने भगवान परशुराम की 121 फुट की भव्य प्रतिमा : डॉ. अरविंद शर्मा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से ब्राह्मण समाज की मांग पर की चर्चा

Dr Arvind Kumar Sharma, Dr Arvind Sharma, Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News, Rekha Gupta
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़/दिल्ली , 03 May 2026

Last updated on: May 04, 2026, 10:47 IST

सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान ब्राह्मण समाज द्वारा रोहिणी के जैपनीज पार्क में भगवान परशुराम की भव्य 121 फुट की प्रतिमा स्थापित करने की मांग का समर्थन किया। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ इस विषय पर चर्चा करते हुए इसे मंजूरी देने का अनुरोध किया।

सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने शनिवार शाम रोहिणी में  एक निजी कार्यक्रम में आयोजित विष्णु अवतार भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, सांसद मनोज तिवारी, विधायक अनिल शर्मा के साथ शिरकत की। जनसमूह को संबोधित करते हुए सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम ने पीड़ित, शोषित, जरूरतमंदों के हितों की रक्षा करना सुनिश्चित किया। 

उन्होंने जीवन के उच्च आदर्शों और मानकों की स्थापना करते हुए गुरु, अभिभावक के प्रति दायित्व निर्वहन का बड़ा संदेश दिया। भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लेकर हम सब को मिलकर सनातन संस्कृति को मजबूत करना है, ताकि देश को मजबूत किया जा सके। उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से चर्चा करते हुए बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान ब्राह्मण समाज द्वारा भाजपा को भरपूर समर्थन और आशीर्वाद दिया गया। 

उस समय उनके द्वारा जैपनीज पार्क में भगवान परशुराम की 121 फुट की भव्य प्रतिमा स्थापित करवाने की मांग रखी गई थी। उन्होंने कहा कि यह ब्राह्मण समाज की पुरानी मांग है, जिस पर अब गौर करने का समय आ गया है। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि गोवा में भगवान परशुराम राष्ट्रीय परिषद द्वारा एक सप्ताह के अधिवेशन के माध्यम से दलीप शास्त्री की कथा का आयोजन किया गया और उन्होंने भगवान परशुराम से जुड़े मिथ एवं दुष्प्रचार को तथ्यों के आधार पर स्पष्ट किया। 

इसलिए हर क्षेत्र में भगवान परशुराम कथा का आयोजन होना चाहिए, ताकि चिरंजीवी भगवान परशुराम में आस्था रखने वाले नागरिकों को जागरूक किया जा सके। उन्होंने भव्य आयोजन के लिए विनोद वत्स, चांद करण शर्मा, अशोक शर्मा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

 

 

Tags: Dr Arvind Kumar Sharma , Dr Arvind Sharma , Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News , Rekha Gupta

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD