Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मान सरकार ने पंजाब पुलिस को गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए किया और मजबूत : बलतेज पन्नू

पंजाब पुलिस अब एआई की मदद से वॉइस रिकगनाइजेशन सिस्टम के जरिये अपराधियों की करेगी पहचान : बलतेज पन्नू

Baltej Pannu, Baltej Singh Pannu, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 May 2026

Last updated on: May 04, 2026, 09:50 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा राज्य में कानून-व्यवस्था और नशा मुक्ति के लिए उठाए जा रहे क्रांतिकारी कदमों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब में युद्ध नशयां विरुद्ध'' और 'गैंगस्टरों पर वार' मुहिम पूरी प्रतिबद्धता के साथ चलाई जा रही है।

गैंगस्टरों पर शिकंजा मजबूत करने के लिए पंजाब पुलिस की तकनीकी प्रगति पर चर्चा करते हुए पन्नू ने कहा कि हमारी पुलिस अब पूरी तरह हाई-टेक हो चुकी है। अब गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद ली जा रही है। पंजाब पुलिस ने एक अत्याधुनिक 'वॉइस बैंक' तैयार किया है जिसमें 84,000 से ज्यादा दोषियों और संदिग्धों के वॉइस सैंपल लिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि हाल ही में शम्भू धमाके के मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने पुराने धमाकों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। ये सब गिरफ्तारियां इसी तकनीक की मदद से संभव हुई हैं। पन्नू ने बताया कि पंजाब पुलिस के पास अब दुनिया भर में सक्रिय लगभग 3 लाख 90 हजार से अधिक अपराधियों का विशाल डेटाबेस उपलब्ध है।

वॉइस रिकगनाइजेशन सिस्टम की मदद से अब अपराधियों की पहचान और उनके ठिकानों का पता महज कुछ ही मिनटों में लगा लिया जाएगा। पन्नू ने कहा कि पंजाब की शांति भंग करने की कोशिश करने वाला अब बच नहीं पाएगा। सूबे की हाई-टेक पुलिस इस एडवांस टेक्नोलॉजी की मदद से हर अपराधी को पाताल से भी ढूंढ निकालेगी।

नशे और गैंगस्टरवाद के खिलाफ आप सरकार की मुहिम का जिक्र करते हुए बलतेज पन्नू ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा 'युद्ध नशयां विरुद्ध' मुहिम पिछले 427 दिनों से निरंतर जारी है। इस अभियान के तहत न केवल भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए जा रहे हैं, बल्कि नशों के सौदागरों की कमर भी तोड़ी जा रही है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन लोगों ने नशे की काली कमाई से आलीशान महल खड़े किए हैं, उन पर सरकार का 'पीला पंजा' (बुलडोजर) लगातार चल रहा है। यह मुहिम तब तक नहीं रुकेगी जब तक पंजाब की धरती से नशे का पूरी तरह खात्मा नहीं हो जाता।

 

Tags: Baltej Pannu , Baltej Singh Pannu , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD