Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

निराधार आरोपों के आधार पर कोर्ट जाना टीएमसी की पुरानी आदत : सुधांशु त्रिवेदी

Sudhanshu Trivedi, BJP, Bharatiya Janata Party, New Delhi
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 May 2026

Last updated on: May 02, 2026, 15:02 IST

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी ने मीडिया ब्रीफिंग में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ा, तृणमूल कांग्रेस का जनसमर्थन और मनोबल लगातार गिरता गया। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "जैसे ही शांतिपूर्ण और हिंसा मुक्त मतदान संपन्न हुआ, टीएमसी के अंदर बेचैनी और घबराहट बढ़ने लगी और जब एग्जिट पोल के रुझान सामने आए तो ऐसा लगा कि उनका संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया है।"

सुधांशु त्रिवेदी ने टीएमसी द्वारा सर्वोच्च न्यायालय जाने के फैसले को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि अनर्गल और निराधार आरोपों के आधार पर कोर्ट जाना उनकी पुरानी आदत और बौखलाहट का प्रमाण है। भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि पिछले 10-12 वर्षों में टीएमसी अलग-अलग अदालतों में 80 से ज्यादा बार जा चुकी है और हर बार उसे निराशा ही हाथ लगी है।

उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने भी हाल ही में चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप की मांग वाली टीएमसी की याचिका को खारिज कर दिया है। साथ ही कपिल सिब्बल द्वारा दायर याचिका को भी अदालत ने स्वीकार नहीं किया। सुधांशु त्रिवेदी ने एक और आरोप लगाते हुए कहा कि जब आईपैक कार्यालय पर छापा पड़ा था, तब पहली बार ऐसा हुआ कि खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वहां पहुंचीं।

इससे यह संकेत मिलता है कि उन्हें अपने ही स्टाफ और करीबी सहयोगियों पर पूरी तरह भरोसा नहीं है। पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में स्थिति बेहद खराब है। अधिकारियों के दफ्तरों पर हमले हो रहे हैं। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी और उसके नेतृत्व पर भी निशाना साधा।

उन्होंने अरविंद केजरीवाल से सवाल करते हुए कहा कि पंजाब विधानसभा में मुख्यमंत्री भगवंत मान पर गंभीर आरोप लगाए गए कि विधानसभा सत्र के दौरान वे नशे में थे। सुधांशु त्रिवेदी ने तंज कसते हुए कहा, "कागज का है लिबास, चिरागों का शहर है। चलना संभल-संभल कर, क्योंकि तुम नशे में हो।"

 

Tags: Sudhanshu Trivedi , BJP , Bharatiya Janata Party , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD