Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सूरत में भूपेंद्र पटेल और हरिसोआ ललाटियाना अकुचे की मुलाकात

निवेश बढ़ाने पर जोर

Bhupendra Patel, Chief Minister of Gujarat BJP Gujarat, Surat, Gujarat, Harisoa Lalatiana Akuche
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सूरत , 01 May 2026

Last updated on: May 02, 2026, 14:40 IST

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को सूरत में दक्षिण गुजरात जोन की वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस में भाग लेने आई सेशेल्स देश की भारत स्थित उच्चायुक्त हरिसोआ ललाटियाना अकुचे के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक के दौरान सेशेल्स की उच्चायुक्त ललाटियाना अकुचे ने भारत और सेशेल्स के बीच मजबूत संबंधों का उल्लेख किया।

उन्होंने रिन्यूएबल एनर्जी और टूरिज्म जैसे प्रमुख क्षेत्रों में निवेश के माध्यम से गुजरात और सेशेल्स के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने की आवश्यकता भी व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने वीजीआरसी में भाग लेने के लिए सेशेल्स का आभार व्यक्त किया और आगामी वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2027 में भाग लेने का आमंत्रण दिया।

इस मुलाकात के दौरान मुख्य सचिव एमके दास, उद्योग और खान विभाग की अपर मुख्य सचिव ममता वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजीव कुमार, मुख्यमंत्री के अपर प्रधान सचिव डॉ. विक्रांत पांडे, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. अजय कुमार और सेशेल्स के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में सीएम ने लिखा, "सूरत में वीजीआरसी दक्षिण गुजरात के दौरान, सेशेल्स की भारत में उच्चायुक्त ललाटियाना अकुचे से मिलकर खुशी हुई।

हमने भारत-सेशेल्स संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की, जिसमें गुजरात और सेशेल्स के बीच सहयोग बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।" मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "उन्होंने नवीकरणीय ऊर्जा और पर्यटन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में आपसी निवेश के माध्यम से साझेदारी को और गहरा करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। वीजीआरसी में सेशेल्स की भागीदारी की सराहना की और आगे के सहयोग के लिए उन्हें 'वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2027' में शामिल होने का निमंत्रण दिया।"

 

Tags: Bhupendra Patel , Chief Minister of Gujarat BJP Gujarat , Surat , Gujarat , Harisoa Lalatiana Akuche

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD