Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता

 

भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन की तैयारियां तेज, कीर्ति वर्धन सिंह ने एयू प्रतिनिधिमंडल से की बैठक

Kirti Vardhan Singh, Bharatiya Janata Party, BJP, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 May 2026

Last updated on: May 01, 2026, 17:06 IST

भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने शुक्रवार को अफ्रीकी संघ (एयू) आयोग के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। यह प्रतिनिधिमंडल एयू स्थायी प्रतिनिधि समिति के अध्यक्ष और भारत में बुरुंडी के राजदूत विली न्यामिटवे के नेतृत्व में भारत पहुंचा था। विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में भारत और अफ्रीका के बीच बहुआयामी संबंधों को मजबूत करने तथा आगामी चौथे भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई।

कीर्ति वर्धन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “अफ्रीकी संघ आयोग के प्रतिनिधिमंडल से मिलकर प्रसन्नता हुई। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एयू स्थायी प्रतिनिधि समिति के अध्यक्ष विली न्यामिटवे कर रहे थे। भारत-अफ्रीका संबंधों और आगामी भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन की तैयारियों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

भारत-अफ्रीका साझेदारी दक्षिण-दक्षिण सहयोग का महत्वपूर्ण स्तंभ है।” भारत 31 मई को नई दिल्ली में अफ्रीकी संघ आयोग के सहयोग से चौथे भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। इस सम्मेलन में अफ्रीकी देशों के नेता, अफ्रीकी संघ आयोग के सदस्य और क्षेत्रीय संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

सम्मेलन का उद्देश्य भारत-अफ्रीका साझेदारी को और मजबूत करना तथा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए नई रूपरेखा तैयार करना है। इस बार सम्मेलन की थीम “आईए स्प्रीट: नवाचार, सुदृढ़ता और समावेशी परिवर्तन के लिए भारत-अफ्रीका रणनीतिक साझेदारी” रखी गई है, जो भारत-अफ्रीका संबंधों की व्यापकता को दर्शाती है।

शिखर सम्मेलन से पहले 28 मई को वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक और 29 मई को भारत-अफ्रीका विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों पर विचार-विमर्श होगा। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन अफ्रीकी देशों और अफ्रीकी संघ आयोग के साथ संवाद को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच है।

यह आपसी सम्मान, समानता, एकजुटता और साझा समृद्धि के सिद्धांतों पर आधारित है। मंत्रालय के अनुसार, पिछली बार हुए सम्मेलन के बाद अफ्रीका के लिए भारत की विकास सहायता और क्षमता निर्माण कार्यक्रमों में बड़ा विस्तार हुआ था। आगामी सम्मेलन भारत और अफ्रीका के बीच मित्रता, सहयोग और दक्षिण-दक्षिण साझेदारी को नई मजबूती देने वाला अहम आयोजन माना जा रहा है।

 

Tags: Kirti Vardhan Singh , Bharatiya Janata Party , BJP , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD