Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

महाकाल मंदिर क्षेत्र में खुदाई के दौरान निकला प्राचीन शिवलिंग, दर्शन कर भावविभोर हुए भक्त

Religious, Ujjain
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

उज्जैन , 01 May 2026

Last updated on: May 01, 2026, 15:52 IST

महाकाल की नगरी उज्जैन को चमत्कार के लिए जाना जाता है। माना जाता है कि बाबा के दर्शन के बाद जिंदगी में बड़ा बदलाव आता है लेकिन अब महाकाल मंदिर के पास ही नया शिवलिंग मिला है, जिसे बहुत प्राचीन माना जाता रहा है। 

शिवलिंग मिलने से भक्तों के बीच भारी उत्साह है और उनका मानना है कि भगवान शिव कण-कण में हैं और पूरे उज्जैन पर उन्हीं का राज है। दरअसल, सिंहस्थ महापर्व की तैयारियों के बीच मंदिर के क्षेत्र में ही टनल बनाने का काम चल रहा है, जिसके लिए जमीन की खुदाई चल रही थी। 

खुदाई के दौरान ही विशाल शिवलिंग जमीन के भीतर से मिला है, हालांकि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि शिवलिंग कितना पुराना है। महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी आशीष शर्मा का कहना है कि ऐसा माना जाता है कि भगवान शंकर इस पवित्र भूमि के हर कण में निवास करते हैं। 

मान्यता के अनुसार, जब भगवान महादेव यहां प्रकट हुए, तो सभी देवी-देवता भी इस पवित्र स्थान पर उपस्थित हो गए लेकिन आदि-अनादि काल से बदलती परिस्थियों की वजह से कुछ शिवलिंग जमीन के नीचे ही रह गए हैं। अब पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि शिवलिंग कितना प्राचीन है।

जमीन से निकले प्राचीन शिवलिंग के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। भक्त प्राचीन शिवलिंग के दर्शन कर भाव-विभोर महसूस कर रहे हैं। एक भक्त ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, भस्म आरती के समय खुदाई का काम चल रहा था और बुद्ध पूर्णिमा के दिन बाबा स्वयं प्रकट हुए हैं, तो इससे बड़ा चमत्कार नहीं हो सकता है। 

यह नगरी बाबा की है और बाबा ने आज के शुभ दिन पर दर्शन दिए हैं। एक अन्य भक्त ने कहा, प्राचीन शिवलिंग निकलने के बाद मंदिर समिति ने कार्य रोक दिया है और वे यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि शिवलिंग को कोई क्षति तो नहीं पहुंची। 

आज का दिन बहुत शुभ है क्योंकि आज बुद्ध पूर्णिमा है और आज के शुभ दिन भगवान खुद धरती को चीरकर निकले हैं। यह महाकाल का चमत्कार है...हर-हर महादेव।

 

Tags: Religious , Ujjain

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD