Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भाजपा ग्रामीण मंडल के निवनियुक्त युवा मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु सिंह व अन्य सदस्यों ने अनिल विज से आर्शीवाद लिया

Anil Vij, BJP Haryana, Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अम्बाला , 30 Apr 2026

Last updated on: May 01, 2026, 12:07 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज से आज उनके आवास पर भारतीय जनता पार्टी अम्बाला छावनी ग्रामीण मंडल युवा मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष हिमांशु सिंह ने सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं के साथ आर्शीवाद लिया। ऊर्जा मंत्री अनिल विज के आवास पर ढोल-नगाड़ों की थाप पर “अनिल विज जिंदाबाद” के नारे लगाते हुए पहुंचे कार्यकर्ताओं ने मंत्री अनिल विज को फूल-मालाएं पहनाते हुए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात कही।

इस दौरान मंत्री अनिल विज ने कहा कि युवा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है और उन्हें पार्टी के लिए बढ़चढ़ कर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्हें पार्टी नीतियों पर चलते हुए संगठन का अधिक से अधिक विस्तार करना चाहिए। उन्होंने नवनियुक्त युवा मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु सिंह को शुभकामनाएं देते हुए सैकड़ों की संख्या में मौजूद युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

ऊर्जा मंत्री ने युवा कार्यकर्ताओं को पार्टी गतिविधियों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। ग्रामीण मंडल प्रभारी विकास बहगल, महामंत्री भरत कोछड़, पार्षद मोहित कौशिक, पार्षद मदनलाल शर्मा, परमजीत सिंह, जितेंदर सिंह जीतू, भरत भानु, कुंवर सिंह, हर्ष भाटिया, युवराज मेहरा, मनमीत सिंह, रोहन, गौरव सिरस्वाल, सुनील कुमार सैनी, उत्कर्ष, राम कुमार सहित अन्य युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

Tags: Anil Vij , BJP Haryana , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD