Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

धार हादसे में मरने वालों की संख्या हुई 16, इलाज के दौरान 4 और मजदूरों ने तोड़ा दम

Tragedy, Road Accident, Dhar Road Accident, Dhar, Madhya Pradesh
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

धार , 30 Apr 2026

Last updated on: Apr 30, 2026, 18:19 IST

मध्य प्रदेश के धार जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। चार और मजदूरों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गुरुवार को सभी मृतकों का सामूहिक अंतिम संस्कार किया गया। यह हादसा मंगलवार को तिरला थाना क्षेत्र में हुआ था। मजदूरों से भरी एक पिकअप गाड़ी, जिसमें महिलाएं और बच्चे समेत करीब 46 लोग सवार थे, एक होटल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई।

यह गाड़ी घाटाबिल्लोद से आ रही थी। बताया जा रहा है कि वाहन अचानक गलत दिशा में चला गया और फिर पलट गया। हादसा इतना भयानक था कि 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। बाद में चार और घायलों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

एंबुलेंस की मदद से घायलों को तुरंत धार के जिला भोज अस्पताल पहुंचाया गया। एक के बाद एक घायलों के पहुंचने से अस्पताल का माहौल भी तनावपूर्ण हो गया। अधिकारियों के मुताबिक, जिला अस्पताल में 13 घायलों का इलाज चल रहा है। 6 लोग एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 9 गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए और मामूली रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की मदद दी जाएगी। धार जिला प्रशासन ने कहा कि हादसे के कारणों की विस्तार से जांच की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

 

Tags: Tragedy , Road Accident , Dhar Road Accident , Dhar , Madhya Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD