Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

आईसीएसई-आईएससी नतीजे घोषित, पुष्कर सिंह धामी ने मेधावी छात्रों को दी बधाई

Pushkar Singh Dhami, Chief Minister of Uttarakhand, BJP Uttarakhand
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Apr 2026

Last updated on: Apr 30, 2026, 16:00 IST

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने गुरुवार को आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) की बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ डिजिलॉकर, एसएमएस और उमंग ऐप पर जारी कर दिए हैं। आईसीएसई (हाईस्कूल) का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.18 दर्ज किया गया है, जिसमें लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 99.46 और लड़कों का 98.93 फीसदी रहा।

आईएससी (इंटरमीडिएट) में छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.13 रहा, जिसमें लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 99.48 और लड़कों का 98.81 फीसदी दर्ज किया गया। आईसीएसई-आईएससी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026 जारी होने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म (एक्स) पर एक पोस्ट के जरिए परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई दी।

उन्होंने लिखा, "आईसीएसई की हाईस्कूल एवं आईएससी इंटरमीडिएट परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी मेधावी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।" सीएम धामी आगे लिखते हैं, "आपकी यह उपलब्धि कठिन परिश्रम, अनुशासित जीवनशैली और दृढ़ निश्चय का परिणाम है। पूर्ण विश्वास है कि आप अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और सतत प्रयासों के बल पर आने वाले समय में नए आयाम स्थापित करेंगे तथा अपने परिवार, समाज और राष्ट्र का गौरव बढ़ाएंगे।"

उन्होंने लिखा, "जो विद्यार्थी इस बार अपेक्षित सफलता प्राप्त नहीं कर सके हैं, वे निराश न हों। असफलता अंत नहीं, बल्कि नए संकल्प और अधिक परिश्रम के साथ आगे बढ़ने का अवसर होती है। विश्वास रखें, आपका प्रयास अवश्य सफलता में परिवर्तित होगा।" इस वर्ष सीआईएससीई द्वारा आयोजित दोनों की कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं में 4 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। सीआईएससीई ने आईसीएसई (हाईस्कूल) की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 30 मार्च तक और आईएससी (इंटरमीडिएट) की परीक्षाएं 12 फरवरी से 6 अप्रैल तक आयोजित की थी।

 

Tags: Pushkar Singh Dhami , Chief Minister of Uttarakhand , BJP Uttarakhand

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD