Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हर तरफ भगवा रंग दिखाई दे रहा, 4 मई को सब झालमुड़ी और जलेबी खाएंगे : कपिल मिश्रा

Kapil Mishra, BJP Delhi
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Apr 2026

Last updated on: Apr 30, 2026, 14:44 IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल सामने आने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने इन एग्जिट पोल को बदलाव का संकेत बताते हुए बड़ा दावा किया है। दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया देते हुए आईएएनएस से कहा, "4 मई आने वाली है और हर तरफ भगवा रंग दिखाई दे रहा है। 

अब जनता का मूड साफ समझ में आ रहा है। मेरा मानना है कि हमें 4 मई की शाम तक इंतजार करना चाहिए, उस दिन सब झालमुड़ी और जलेबी खाएंगे।" वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "यह होना तय था। जनता ने अपना पूरा आशीर्वाद दिया है। पश्चिम बंगाल में बदलाव निश्चित है और यह 4 मई को नतीजों में साफ दिखाई देगा।"

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी इसी तरह का दावा करते हुए कहा, "इस बार पश्चिम बंगाल की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। बदलाव निश्चित रूप से होने जा रहा है।" इससे पहले बुधवार को भी भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने एग्जिट पोल पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी। 

उन्होंने कहा, "यह एग्जिट पोल 100 प्रतिशत बदलाव में बदल जाएगा। पश्चिम बंगाल की जनता ने सालों तक लेफ्ट फ्रंट की गुंडागर्दी देखी है, उसके बाद ममता बनर्जी की सरकार में भी वही हालात रहे।" भाजपा सांसद चंदोलिया ने कहा कि पूरे चुनाव के दौरान तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने गुंडागर्दी की और हताशा भरे बयान दिए। 

उन्हें पता है कि अब उनकी विदाई तय है। उन्हें मुख्यमंत्री आवास के साथ अपना बोरिया-बिस्तर बांध लेना चाहिए।" भाजपा नेताओं के बयानों से साफ है कि पार्टी को पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन की पूरी उम्मीद है। अब सभी की नजरें 4 मई को आने वाले चुनाव परिणामों पर टिकी हैं कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी की सत्ता कायम रहती है या भाजपा की सरकार बनती है।

 

Tags: Kapil Mishra , BJP Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD