Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

“भारत ने आत्मनिर्भर पोत परिवहन की दिशा में कदम बढ़ाया; वित्त वर्ष 2026-27 में ₹51,383 करोड़ के निवेश से 62 जहाज़ों की योजना” : सर्बानंद सोनोवाल

“भारतीय पोत परिवहन निगम (एससीआई) अमोनिया के परिवहन के लिए विशेष जहाज़ बनाने में सक्षम है” : सर्बानंद सोनोवाल

Sarbananda Sonowal, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Apr 2026

Last updated on: Apr 30, 2026, 13:26 IST

समुद्री क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में निर्णायक कदम उठाते हुए, होर्मुज़ जलडमरूमध्य की स्थिति पर आयोजित उच्च-स्तरीय अंतर-मंत्रालयी समीक्षा बैठक का मुख्य केंद्र भारत की पोत परिवहन क्षमताओं को तेज़ करना रहा। इस बैठक में मज़बूत और भविष्य के लिए तैयार समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र बनाने पर नए सिरे से ज़ोर दिया गया।

बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने की। इस बैठक में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय, सरकारी क्षेत्र की तेल कंपनियों, रसायन और उर्वरक मंत्रालय, पोत परिवहन महानिदेशालय, राष्ट्रीय पोत परिवहन बोर्ड और विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, “नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, हम पोत परिवहन को भारत की आर्थिक मज़बूती के केंद्र में स्थापित कर रहे हैं। आत्मनिर्भर पोत परिवहन की दिशा में हमारी यात्रा रणनीतिक आवश्यकता है। हम वित्त वर्ष 2026-27 में 62 जहाज़ों को शामिल करने के लिए रूपरेखा पर आगे बढ़ रहे हैं। इस योजना को ₹51,383 करोड़ का समर्थन प्राप्त है, जिससे 2.85 मिलियन जीटी  की अतिरिक्त क्षमता का सर्जन होगा।” 

मौजूदा वैश्विक परिदृश्य और समुद्री व्यापार मार्गों पर इसके प्रभावों की समीक्षा करते हुए, मंत्री ने भारत की पोत परिवहन क्षमता के तत्काल विस्तार का आह्वान किया। इसमें कंटेनर जहाज़, एलपीजी और कच्चा तेल ले जाने वाले जहाज़ (क्रूड कैरियर), और हरित टग शामिल हैं, ताकि बाहरी व्यवधानों के विरुद्ध मज़बूती सुनिश्चित की जा सके।

सोनोवाल ने प्रमुख समुद्री क्षेत्रों में कार्गो के प्रवाह, जहाज़ों की आवाजाही और परिचालन संबंधी तैयारियों की भी समीक्षा की।  मंत्री ने भविष्य की किसी भी वैश्विक चुनौती से निपटने और देश की सप्लाई चेन को बनाए रखने के लिए कंटेनर फ्लीट, ग्रीन टग्स, एलपीजी कैरियर, क्रूड कैरियर, ड्रेजिंग वेसल और टैंकरों के विस्तार की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। 

पोत परिवहन निगम (एससीआई) और सरकारी तेल कंपनियों (ऑयल पीएसयू) के बीच 59 जहाज़ खरीदने के लिए संयुक्त उपक्रम की स्थिति की भी समीक्षा की। केंद्रीय मंत्री ने समन्वित राष्ट्रीय प्रयास की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए कहा, "हमें अपने फ्लीट, जहाज़ बनाने की क्षमता, बंदरगाह के बुनियादी ढांचे और व्यापक समुद्री इकोसिस्टम को मज़बूत करने के लिए तुरंत कदम उठाने चाहिए।"

व्यवस्थित नीतिगत प्रतिक्रिया को निर्देशित करते हुए, सोनोवाल ने सभी संबंधित विभागों को संक्षिप्त और कार्रवाई योग्य 'श्वेत पत्र' तैयार करने का निर्देश दिया। इस श्वेत पत्र में समुद्री क्षेत्र के प्रमुख स्तंभों में मौजूदा कमियों की जानकारी देते हुए उनका समाधान करने, स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने और समय-सीमा-बद्ध रूपरेखा तैयार की जानी चाहिए।

सोनोवाल ने इस बात पर ज़ोर दिया कि यह कवायद पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, रसायन और उर्वरक, तथा वाणिज्य और उद्योग मंत्रालयों के साथ घनिष्ठ समन्वय में की जानी चाहिए, क्योंकि समुद्री आपूर्ति श्रृंखलाओं के साथ इन मंत्रालयों का जुड़ाव अत्यंत महत्वपूर्ण है। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने यह भी कहा, "यह दस्तावेज़ बड़े अंतर-मंत्रालयी मंच पर हमारी अगली समीक्षा का आधार बनेगा।

मुझे केंद्रित, व्यावहारिक और परिणाम-उन्मुख सुझावों की अपेक्षा है। आइए, हम स्पष्टता, समन्वय और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ें।" मंत्री ने इस बात को भी दोहराया कि भारतीय नाविकों की सुरक्षा और संरक्षा सर्वोपरि है; इसके साथ ही, संबंधित एजेंसियों को संवेदनशील समुद्री क्षेत्रों में कड़ी निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

अंतर-मंत्रालयी बैठक का समापन मंत्रालयों और संबंधित पक्षों के बीच अधिक तालमेल, समन्वय और बेहतर कार्यान्वयन के आह्वान के साथ हुआ। इसका उद्देश्य भारत को विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी समुद्री राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है। सरकार इस क्षेत्र में हो रहे घटनाक्रमों पर लगातार बारीकी से नज़र रख रही है, और साथ ही भारत की समुद्री क्षमताओं को सुदृढ़ करने तथा वैश्विक व्यापार में अपनी स्थिति को सुरक्षित करने के लिए दीर्घकालिक रणनीतियों को आगे बढ़ा रही है।

 

Tags: Sarbananda Sonowal , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD