Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ब्रम शंकर जिंपा ने शिव जी चौक से मोना मेमोरियल चर्च तक नई सड़क का किया उद्घाटन

Bram Shanker Jimpa, AAP Punjab, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 29 Apr 2026

Last updated on: Apr 30, 2026, 11:18 IST

होशियारपुर के विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने शहरवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए शिव जी चौक से मोना मेमोरियल चर्च तक नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन किया। लगभग 12 लाख रुपए की लागत से तैयार इस सड़क परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और इलाके की यातायात व्यवस्था पहले से अधिक सुगम होगी।

इस अवसर पर विधायक जिंपा ने कहा कि पंजाब सरकार शहर के विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है और जनता की जरूरतों के अनुसार आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिव जी चौक से चर्च वाली रोड तक सड़क निर्माण लंबे समय से स्थानीय निवासियों की मांग थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। 

इस सड़क के बनने से न केवल स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के व्यापारिक और सामाजिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न वार्डों में सड़कें, सीवरेज, पेयजल और अन्य विकास कार्य तेजी से करवाए जा रहे हैं ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। 

विधायक जिंपा ने भरोसा दिलाया कि होशियारपुर के समग्र विकास के लिए आने वाले समय में भी ऐसे जनहित कार्य लगातार जारी रहेंगे। इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार शिंदा, सुमेश सोनी, वरिंदर वैद तथा पार्षद मनजीत सिंह भी उपस्थित रहे। 

सभी गणमान्य व्यक्तियों ने इस विकास कार्य के लिए विधायक जिंपा के प्रयासों की सराहना की।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP Punjab , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD