Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हरियाणा ने बढ़ते तापमान को देखते हुए हेल्थ एडवाइजरी की जारी

 Dr Sumita Misra, Haryana Admin, Haryana
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Apr 2026

Last updated on: Apr 28, 2026, 15:06 IST

हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण  विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार ने मौजूदा एवं अनुमानित भीषण गर्मी को देखते हुए विस्तृत सार्वजनिक स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी की है। इसका उद्देश्य आमजन को गर्मी से होने वाली बीमारियों से सुरक्षित रखना तथा सभी स्तरों पर प्रभावी तैयारियां सुनिश्चित करना है।

डॉ. मिश्रा ने बताया कि सामान्य से अधिक तापमान की संभावना को ध्यान में रखते हुए सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और हीट-हेल्थ एक्शन प्लान को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार का मुख्य फोकस तैयारी को सुदृढ़ करने, समय पर प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने तथा अत्यधिक गर्मी से जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों को कम करने पर है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा केंद्रीकृत निगरानी प्रणाली के माध्यम से हीट से संबंधित बीमारियों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग एवं रिपोर्टिंग अनिवार्य कर दी गई है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों को समयबद्ध एवं सटीक डेटा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। 

साथ ही, भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी हीट वेव अलर्ट नियमित रूप से स्वास्थ्य संस्थानों एवं आम जनता तक पहुंचाए जाएंगे, जिससे अग्रिम तैयारी बेहतर हो सके। राज्य के सभी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को आवश्यक दवाइयों, ओआरएस, आईवी फ्लूड, आइस पैक सहित अन्य जरूरी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

गंभीर मामलों के उपचार के लिए समर्पित हीटस्ट्रोक प्रबंधन इकाइयां स्थापित की जा रही हैं तथा एम्बुलेंस सेवाओं को त्वरित प्रतिक्रिया के लिए तैयार रखा गया है। “पहले ठंडा करो, फिर परिवहन करो” (Cool First, Transport Later) की रणनीति को अपनाया जा रहा है।

डॉ. मिश्रा ने बताया कि चिकित्सा अधिकारियों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर्स को हीट से जुड़ी बीमारियों की पहचान एवं त्वरित उपचार के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। स्वास्थ्य संस्थानों में निर्बाध बिजली आपूर्ति, स्वच्छ पेयजल, कूलिंग व्यवस्था एवं आपातकालीन तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। 

साथ ही, फायर सेफ्टी ऑडिट, इलेक्ट्रिकल निरीक्षण एवं मॉक ड्रिल भी नियमित रूप से कराए जा रहे हैं। एडवाइजरी में आमजन से अपील की गई है कि वे गर्मी से बचाव के लिए सरल लेकिन प्रभावी उपाय अपनाएं। पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, ओआरएस या घर पर बने पेय जैसे नींबू पानी, लस्सी एवं ताजे फलों के जूस का सेवन करें। 

बाहर निकलते समय हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें तथा सिर को ढककर रखें। लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच अनावश्यक रूप से बाहर जाने से बचें और छायादार या हवादार स्थानों में रहें। एडवाइजरी में शराब, चाय, कॉफी एवं अधिक मीठे या कार्बाेनेटेड पेय पदार्थों से परहेज करने की सलाह दी गई है, क्योंकि ये डिहाइड्रेशन का कारण बन सकते हैं। 

बासी एवं भारी भोजन से बचने तथा बच्चों एवं पालतू जानवरों को पार्क की गई गाड़ियों के अंदर न छोड़े, क्योंकि वहां पर तापमान बढ़ सकता है। डॉ. मिश्रा ने विशेष रूप से शिशुओं, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, बाहरी कार्य करने वाले श्रमिकों तथा पहले से बीमार व्यक्तियों की अतिरिक्त देखभाल पर जोर दिया। 

परिवारों से अपील की गई है कि वे अकेले रहने वाले बुजुर्गों की नियमित रूप से देखभाल करें और उन्हें ठंडा एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराएं। उन्होंने कार्यस्थलों के लिए जारी निर्देशों में नियोक्ताओं से श्रमिकों के लिए स्वच्छ पेयजल एवं छायादार विश्राम स्थलों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। 

कार्य का समय सुबह या शाम के ठंडे समय में निर्धारित किया जाए तथा पर्याप्त विश्राम दिया जाए। श्रमिकों को हीट स्ट्रेस के लक्षणों की जानकारी दी जाए और ‘बडी सिस्टम’ अपनाया जाए, ताकि वे एक-दूसरे की निगरानी कर सकें। इसके साथ ही काम करने वाले स्थानों पर फर्स्ट एड कर सुविधाओं और आपातकालीन रिस्पांस सिस्टम का इंतजाम भी किया जाए।

उन्होंने सरकारी एवं निजी आयोजनों के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अत्यधिक गर्मी के दौरान खुले में आयोजन से बचने तथा आवश्यक सुविधाएं जैसे पेयजल, छाया, कूलिंग व्यवस्था एवं चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। 

ऐसे इवेंट के दौरान सार्वजनिक घोषणाएं और जागरूकता संदेश दिए जाए ताकि आने वाले लोग जानकरी रखे और सुरक्षित रहें। डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा कि हरियाणा सरकार जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है और सक्रिय योजना, जन-जागरूकता एवं समन्वित प्रयासों के माध्यम से इस चुनौती का सामना कर रही है। 

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे सतर्क रहें, जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और चक्कर आना, अत्यधिक प्यास, कमजोरी या हीट स्ट्रोक के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

 

Tags: Dr Sumita Misra , Haryana Admin , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD