Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलवंत सिंह द्वारा 27वीं और 28वीं बस रवाना

Kulwant Singh Mohali, AAP Punjab, Mukh Mantri Teerth Yatra, Mukh Mantri Tirth Yatra Scheme
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

साहिबजादा अजीत सिंह नगर , 27 Apr 2026

Last updated on: Apr 28, 2026, 13:03 IST

मोहाली विधानसभा हलके के विधायक श्री कुलवंत सिंह द्वारा आज मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं से भरी 27वीं और 28वीं बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ये बसें गुरुद्वारा सिंह सभा, सेक्टर-71 तथा गांव कुंभड़ा से हलका कोऑर्डिनेटर फूलराज सिंह (स्टेट अवार्डी) की मौजूदगी में रवाना हुईं।

इस अवसर पर विधायक श्री कुलवंत सिंह ने श्रद्धालुओं से बातचीत करते हुए कहा कि यह तीर्थ यात्रा श्रद्धा और आत्मिक शांति के साथ-साथ आपसी भाईचारे को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुखद यात्रा के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान उनकी हर मनोकामना पूरी करें और उन्हें हमेशा चढ़दी कला में रखें।

उन्होंने कहा कि तीन दिन और दो रातों की इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु एक-दूसरे के साथ समय बिताते हुए पारिवारिक रिश्तों की तरह जुड़ जाते हैं, जिससे समाज में प्रेम और आपसी सौहार्द को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में ऐसी भाईचारे की भावना की बहुत आवश्यकता है और मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की सोच भी इसी दिशा में है।

इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु श्री दरबार साहिब, श्री दुर्गियाना मंदिर, राम तीर्थ वाल्मीकि मंदिर, जलियांवाला बाग और वाघा बॉर्डर के दर्शन करेंगे। इस यात्रा तथा ठहरने की पूरी व्यवस्था पंजाब सरकार द्वारा की जा रही है और श्रद्धालुओं से कोई भी खर्च नहीं लिया जा रहा। विधायक श्री कुलवंत सिंह ने कहा कि इस योजना के प्रति लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है, जिससे सरकार को संतोष और प्रेरणा मिल रही है।

इस मौके पर फूलराज सिंह, रमनप्रीत कौर, हरमेश सिंह (ब्लॉक प्रधान कुंभड़ा), कैप्टन गुलजार सिंह, अमरीक सिंह, पाल सिंह, रतन सिंह, बलजिंदर कौर, जसवीर कौर, तरुणजीत कौर, सुरजीत कौर, बचन सिंह बोपाराय, चमकौर सिंह, गुरदयाल सिंह सैणी, नेतर सिंह, किरपाल सिंह मावी, हरबंस सिंह, सुरिंदर सिंह, तरलोचन सिंह, फौजा सिंह, शमशेर सिंह कंग, सुच्चा सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Kulwant Singh Mohali , AAP Punjab , Mukh Mantri Teerth Yatra , Mukh Mantri Tirth Yatra Scheme

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD