Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

पंजाब की महिलाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं : सतनाम सिंह संधू

Satnam Singh Sandhu, BJP, Bharatiya Janata Party, Dera Bassi
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

डेराबस्सी , 27 Apr 2026

Last updated on: Apr 28, 2026, 10:53 IST

भाजपा के राज्यसभा सदस्य सतनाम सिंह संधू ने डेराबस्सी में अपने एमपीएलएडी फंड से कौशल प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने की घोषणा करते हुए कहा कि पंजाब की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने में 3.24 लाख से अधिक ‘लखपति दीदियां’ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। डेराबस्सी में भाजपा नेता और पंजाब कृषि उद्योग के पूर्व उपाध्यक्ष मनप्रीत सिंह बन्नी संधू द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में विभिन्न गांवों की 1200 से अधिक महिलाओं से बातचीत करते हुए राज्यसभा सदस्य ने आसपास के गांवों की महिलाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने बन्नी संधू से केंद्र स्थापित करने के लिए उपयुक्त भूमि की खोज करने को कहा और आश्वासन दिया कि वे केंद्र सरकार से धन के लिए संपर्क करेंगे और अपने एमपीएलएडी फंड से भी योगदान देंगे। इस अवसर पर भाजपा के जिला प्रभारी जगदीप सिंह औजाला भी उपस्थित थे।

केंद्र सरकार की ‘लखपति दीदी’ और ‘ड्रोन दीदी’ जैसी पहलों के महिला सशक्तिकरण में योगदान की सराहना करते हुए संधू ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान और स्वतंत्रता के बाद देश की अर्थव्यवस्था के विकास में महिलाओं की भूमिका के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि देशभर की 2.9 करोड़ लखपति दीदियों में से 3,24,811 पंजाब से हैं। 

इसी तरहए पंजाब में 57 स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) हैं, जिनमें इतनी ही महिला सदस्य ड्रोन पायलट के रूप में प्रशिक्षित हैंए जो प्रौद्योगिकी आधारित आजीविका पहलों में राज्य के योगदान को दर्शाती हैं। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की लखपति दीदी योजना एसएचजी में महिलाओं को ₹1 लाख या उससे अधिक की स्थायी वार्षिक घरेलू आय अर्जित करने के लिए सशक्त बनाती है।

6 करोड़ लखपति दीदियों के सृजन के उद्देश्य से चलाई जा रही यह योजना कौशल प्रशिक्षणए वित्तीय साक्षरता और ऋण सहायता प्रदान करती है ताकि उद्यमिता को बढ़ावा दिया जा सके और महिलाएं अपने परिवारों को गरीबी से बाहर निकाल सकें। दूसरी ओर, केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत 1,261 करोड़ रुपये के व्यय से 15,000 महिला स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन उपलब्ध कराए गए हैं। 

इसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को ड्रोन पायलट के रूप में प्रशिक्षित करके उन्हें सशक्त बनाना हैए ताकि वे स्थानीय किसानों को उर्वरक और कीटनाशक छिड़काव जैसी कृषि सेवाएं प्रदान कर सकें। संधू ने कहा कि इन दोनों पहलों ने पंजाब में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाकर उनके जीवन में बदलाव लाया है, जिससे उनकी सामाजिक स्थिति में सुधार हुआ है।

इस अवसर पर, डेरा बस्सी और लालड़ू  में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा विभिन्न स्टॉल लगाए गए, जिनमें स्थानीय परंपराओं और हस्तकला से जुड़े पंजाब के विशिष्ट उत्पाद प्रदर्शित किए गए, जिनमें फुलकारी, सूट, जूतियां, शहद, अचार, कद्दू, सिरका, तेल, मसाले, पापड़, साबुन और मोमबत्तियां शामिल थीं। सतनाम सिंह संधू और बन्नी संधू दोनों ने स्टॉलों का दौरा किया और उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की। 

सतनाम सिंह संधू ने कहा, डेरा बस्सी और लालड़ू  पंजाब में महिला सशक्तिकरण के संबंध में केंद्र सरकार के प्रयासों के लिए मुख्य केंद्र के रूप में काम करेंगे।

 

Tags: Satnam Singh Sandhu , BJP , Bharatiya Janata Party , Dera Bassi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD