Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आध्यात्मिकता ही शांति और सुख का एकमात्र मार्ग

Nirankari, Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj, Sant Nirankari charitable Foundation, Sant Nirankari Mission
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 27 Apr 2026

Last updated on: Apr 28, 2026, 10:40 IST

जिस प्रकार संसार के नियमों का पालन करने से व्यक्ति दंड से बचता है, उसी प्रकार परमात्मा के बनाए आध्यात्मिक नियमों का पालन करने से मनुष्य जीवन सार्थक हो जाता है। मनुष्य जन्म का मुख्य उद्देश्य परमात्मा की प्राप्ति है और जब यह उद्देश्य पूरा हो जाता है, तब जीवन में वास्तविक सुख, शांति और आनंद का अनुभव होता है, ये उद्गार यहां के स्थानीय प्रचारक डा0 विजय प्रभा ने सेक्टर-30 स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में  आयोजित महिला निरंकारी संत समागम में हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालु बहनों एवं संगत को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए ।

डा0 प्रभा ने आगे कहा कि आज भौतिक सुविधाओं की उपलब्धि के बावजूद मनुष्य के जीवन में अशांति और असंतोष व्याप्त है क्योंकि वह परमात्मा से दूर हो गया है। वास्तविक शांति केवल आध्यात्मिकता से ही प्राप्त हो सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि जब मनुष्य सभी में एक ही परमात्मा को देखता है, तब आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भावना स्वतः विकसित हो जाती है।

डॉ. विजय प्रभा ने पारिवारिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज भव्य मकान तो बन गए हैं, परंतु घरों में अपनापन और प्रेम की कमी देखी जा रही है। उन्होंने सभी को प्रेरित किया कि रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए क्षमा, सहनशीलता और आपसी सम्मान को अपनाना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने बहनों को विशेष संदेश देते हुए कहा कि वे अपनी पारिवारिक एवं सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए भक्ति मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहें। साथ ही उन्होंने आत्ममंथन करने, दूसरों की कमियों के बजाय स्वयं को सुधारने तथा बुजुर्गों का सम्मान करने पर विशेष बल दिया।

इस अवसर पर विभिन्न आयु वर्ग की बहनों ने गीत, कविताओं, विचारों एवं लघु प्रस्तुतियों के माध्यम से भक्ति भाव प्रकट करते हुए वातावरण को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। कार्यक्रम के अंत में यहां के ज़ोनल इन्चार्ज श्री ओ0 पी0 निरंकारी, संयोजक, मुखी सैक्टर 45 ऐरिया श्री एन के गुप्ता द्वारा सभी वक्ताओं, प्रतिभागियों एवं उपस्थित संगत का आभार व्यक्त किया गया।

 

Tags: Nirankari , Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj , Sant Nirankari charitable Foundation , Sant Nirankari Mission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD