Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के हजीरा में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया नरेंद्र मोदी ने गुजरात के हजीरा स्थित एल एंड टी परिसर का दौरा किया योग हमारी सनातन संस्कृति का अनमोल उपहार है : नायब सिंह सैनी डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू में देश के सातवें क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र का शुभारम्भ किया हरित क्रांति की तरह बागवानी एवं एग्री-बिजनेस क्रांति का अब नेतृत्व करेगा हरियाणा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर नागरिकों से एक पेड़ अवश्य लगाने की करी अपील हरियाणा में अब गुणवत्ता की होगी डिजिटल चौकीदारी, क्यूएए बदल रहा है निर्माण कार्यों का पूरा सिस्टम विश्व पर्यावरण दिवस : राजनाथ सिंह ने लखनऊ में वृक्षारोपण अभियान का नेतृत्व किया हरियाणा के किसानों को बड़ी राहत, सूरजमुखी की खेती करने वाले किसानों के लिए 60 दिनों के लिए दोबारा खुलेगा पोर्टल नायब सिंह सैनी ने इंजीनियर ऋषि पाल का भाजपा में स्वागत किया भालौट व झज्जर सब ब्रांच के पुनर्निर्माण कार्य को मिली नई गति, किसानों और नहर विभाग के बीच बनी सहमति : श्रुति चौधरी आरती सिंह राव की जनता को बड़ी सौगात गुरुग्राम में राज्य स्तरीय विश्व पर्यावरण दिवस समारोह आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाणा ने दिखाई हरित विकास की दिशा, पूरे प्रदेश में गूंजा ‘एक पेड़ मां के नाम’ का संकल्प फरीदाबाद में पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की दिशा में बड़ा कदम, 45 नए ईको वन होंगे विकसित : विपुल गोयल ‘‘पेड़-पौधे धरती का श्रृंगार, हमें युवा पीढ़ी को सौंपनी है स्वच्छ वसुंधरा’: अनिल विज हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मॉनसून सीजन से पहले सख्ती से निगरानी करने के दिए निर्देश प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब : अरविंद केजरीवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा

 

रेखा गुप्ता ने किए मां वैष्णो देवी के दर्शन

बोलीं-देश की खुशहाली के लिए मां से प्रार्थना की

Rekha Gupta, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM, Katra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कटरा , 26 Apr 2026

Last updated on: Apr 27, 2026, 14:29 IST

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मां वैष्णो देवी के दर्शन किए। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मां की आराधना करते हुए मैंने प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की करे, आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि देश खुशहाल रहे, समृद्ध रहे, मां से मैंने यही प्रार्थना की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा कि जम्मू एयरपोर्ट और कटरा में भारतीय जनता पार्टी परिवार, विशेषकर महिला मोर्चा की बहनों ने जो आत्मीय स्वागत किया, उससे मन भावविभोर हो गया।

आप सभी के स्नेह, अपनत्व और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। उन्होंने लिखा कि मां वैष्णो देवी का पावन धाम अनंत आस्था, शक्ति और भक्ति का केंद्र है। आज मां के दरबार में दिव्य दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा। त्रिकुटा पर्वत पर विराजमान मां जगदंबा अपने भक्तों पर सदा कृपा बरसाती हैं। मां से प्रार्थना है कि आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और आनंद बना रहे। जय माता दी।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से भी जानकारी दी गई कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज माता वैष्णो देवी मंदिर के पवित्र धाम में दर्शन के लिए कटरा पहुंचीं। इससे पहले रेखा गुप्ता ने 31 जनवरी को सिद्धपीठ माता योगमाया मंदिर में पूजा की और गुरुद्वारा बाबा बंदा सिंह बहादुर जी में मत्था टेका था। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था कि माता योगमाया शक्ति, संरक्षण और धर्म की दिव्य चेतना हैं, जिनकी कृपा से यह नगर सदियों से आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा पाता रहा है।

मां से प्रार्थना है कि हर परिवार के जीवन में सुख, स्वास्थ्य और मंगल का प्रकाश बना रहे। सीएम ने पावन गुरुद्वारा बाबा बंदा सिंह बहादुर जी में मत्था टेककर गुरु साहिब को नमन किया था। 'एक्स' पोस्ट में लिखा था कि गुरु साहिब की कृपा से समाज में सेवा, समर्पण और समानता की भावना निरंतर बढ़ती रहे, यही प्रार्थना है। आज हम सब सप्तम पातशाह गुरु हर राय साहिब जी का पावन प्रकाश पर्व भी मना रहे हैं। इस पावन अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

 

Tags: Rekha Gupta , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM , Katra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD