Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

धूरी में आम आदमी पार्टी के नेताओं और वॉलंटियर्स द्वारा राघव चड्ढा के खिलाफ पुतला फूंक प्रदर्शन

सात राज्यसभा सदस्यों ने पंजाब के हितों से किया धोखा: दलवीर सिंह ढिल्लों

Protest, Dalvir Singh Dhillon, Rajwant Singh Ghulli, AAP Punjab, Dhuri
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

धूरी , 26 Apr 2026

Last updated on: Apr 27, 2026, 13:10 IST

धूरी में आम आदमी पार्टी के नेताओं और वॉलंटियर्स द्वारा राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा के खिलाफ पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने भाग लिया तथा नारेबाजी करते हुए अपना तीखा विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने कहा कि कुछ राज्यसभा सदस्यों ने पंजाब के अधिकारों और हितों के खिलाफ खड़े होकर राज्य के साथ धोखा किया है, जिससे लोगों में भारी रोष है। इस मौके पर पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने अपने संबोधन में कहा कि सात राज्यसभा सदस्यों ने पंजाब के हितों के साथ गद्दारी की है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। 

उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग राज्य के साथ धोखा करने वालों को कभी माफ नहीं करेंगे और आने वाले समय में उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा। ढिल्लों ने कहा कि पंजाब के हकों से समझौता करने वालों को जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। 

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता सबसे बड़ी ताकत होती है और समय आने पर लोग ऐसे नेताओं को अपना फैसला सुना देंगे। मार्केट कमेटी धूरी के चेयरमैन राजवंत सिंह घुली ने कहा कि यह प्रदर्शन लोगों की भावनाओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग अपनी मिट्टी और अधिकारों से गहराई से जुड़े हुए हैं और जो भी उनके हकों पर चोट करेगा, उसका डटकर विरोध किया जाएगा।

नेताओं ने एक स्वर में कहा कि पंजाब के हित सर्वोपरि हैं और किसी भी स्थिति में इनके साथ समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रदर्शन आगे भी जारी रहेंगे, जब तक पंजाब के हकों की पूरी तरह से रक्षा नहीं हो जाती।प्रदर्शन के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंककर अपना विरोध जताया और पंजाब के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पुष्पिंदर शर्मा, नरेश सिंगला, दर्शन सिंह पाठक, वीरभान, सुखपाल सिंह पाला, बलदेव खालसा, अजैब सिंह हैप्पी, हरप्रीत गिल, तरसेम कलसी तथा नंबरदार पेदनी सहित आम आदमी पार्टी की पूरी लीडरशिप और वॉलंटियर्स उपस्थित रहे।

 

Tags: Protest , Dalvir Singh Dhillon , Rajwant Singh Ghulli , AAP Punjab , Dhuri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD