Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

अनिल विज ने संगत सेवा वैन को दिखाई हरी झंडी व फ्री लंगर सेवा वैन से लोगों को लंगर परोसा

संगत सेवा वैन के यात्रियों के लिए शेड, वाटर कूलर व अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी - मंत्री अनिल विज

Anil Vij, Haryana, Ambala, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News, Ambala News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अम्बाला , 26 Apr 2026

Last updated on: Apr 27, 2026, 11:27 IST

हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि उनका सीना गर्व से चौड़ा हो रहा है, क्योकि सेवा सिमरन सोसायटी, गुरुद्वारा रेजिमेंट बाजार, अम्बाला कैंट द्वारा आज कैपिटल चौक से गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब जाने के लिए संगत सेवा फ्री वैन और श्री गुरु नानक की रसोई फ्री लंगर सेवा वैन की शुरूआत की जा रही है।श्री विज ने यह बात आज कैपिटल चौक, अम्बाला कैंट पर दोनों निशुल्क सेवा वैन के उद्घाटन अवसर पर मौजूद श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कही। 

उन्होंने फ्री वैन सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा फ्री लंगर सेवा वैन के माध्यम से लोगों को अपने हाथों से लंगर परोस कर सेवा की।उन्होंने कहा कि लंगर वैन के माध्यम से कैपिटल चौक, नागरिक अस्पताल अम्बाला छावनी, रेलवे स्टेशन अम्बाला छावनी, बस स्टैण्ड अम्बाला छावनी व अन्य स्थानों पर जरूरतमंदों को लंगर सेवा दी जाएगी तथा दूसरी वैन के माध्यम से श्रद्धालुओं को कैपिटल चौक से गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब तक छोड़ा व वहां से लाया जा सकेगा। 

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कैपिटल चौक के निकट लोगों को धूप में खड़े होकर वैन का इंतजार न करना पड़े इसके लिए यहां के बैठने के लिए शेड, बेंच, पंखे, पीने के पानी का कूलर लगाए जाएंगे।उन्होंने कहा कि सेवा सिमरन सोसायटी के इस पुनित कार्य को करने से मेरा सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। इससे जरूरतमंद लोगों को फ्री लंगर सेवा के माध्यम से निशुल्क भोजन उपलब्ध होगा। इसके  साथ-साथ संगत सेवा वैन से श्रद्धालुओं को गुरुद्वारा व मंन्दिरों के दर्शन के लिए लाने व ले जाने की फ्री यात्रा सेवा मिलेगी। 

उन्होंने कहा बहुत सारी संगत श्री पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा दर्शन के लिए पैदल या अपने साधनों से जाती है। इस सुविधा से संगत को श्री पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा व जिले के मंन्दिरों व गुरुद्वारों के दर्शन के लिए फ्री वैन सेवा की सुविधा प्राप्त होगी।

सेवा ही सर्वोत्तम साबुनः आत्मा की शुद्धि और कर्जों से मुक्ति का मार्ग - विज

कैबिनेट मंत्री विज ने कहा कि इंसान को अपने तन-मन को धोने के लिए किसी साबुन या पानी की आवश्यकता नहीं होती, सेवा ही तन-मन को धोने का सर्वाेत्तम साधन है। सेवा से आत्मा शुद्ध होती है, सेवा से व्यक्ति में अच्छे संस्कार आते हैं, सेवा से पूर्व जन्मों के किए गए गलत कार्य भी मिट जाते हैं, सेवा अपने कर्जे उतारने का साधन है। 

हर व्यक्ति पर इस संसार का कोई न कोई कर्ज जरूर चढ़ा हुआ होता है, उन कर्जों को उतारने का जो परमात्मा ने रास्ता दिखाया है वह सेवा है। जैसे किसी ने आपकी मदद कर दी और आप किसी और की मदद कर दो, ये सिद्धांत है। जो लोग मदद लेने के लिए तो तैयार रहते हैं, लेकिन मदद करने के लिए अपने कदम आगे नहीं बढ़ाते। उनका जीवन हमेशा कड़वाहट भरा हो जाता है।

उन्होंने कहा कि जिन्दगी में मिठास लाने के लिए जो समाज व देश व प्राकृति के हमारे उपर कर्जे हैं, उन्हें सेवा करके उतारा जा सकता है। जो लोग सेवा करते हैं उनका जीवन रसमय हो जाता है, उनके जीवन में मिठास आ जाती है, उनकी वाणी में शुद्धता आ जाती है, उनकी वाणी में ताकत आ जाती है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि मेरे शहर की संस्था सेवा सिमरन सोसायटी कुछ न कुछ लोगों की भलाई के कार्य करती रहती है।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News , Ambala News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD