Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हम डरकर नहीं, दुखी होकर आम आदमी पार्टी से अलग हुए : राघव चड्ढा

Raghav Chadha, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Apr 2026

Last updated on: Apr 25, 2026, 18:31 IST

आम आदमी पार्टी (आप) छोड़ने के बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ‘शीशमहल’ दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने का सबसे बड़ा कारण बना। नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अभी शीशमहल पार्ट-1 से अभी तक उभरे नहीं थे कि आज दिल्ली में ‘शीश महल पार्ट 2’ सामने आया है।

इसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। मेरा मानना है कि पहले वाले शीशमहल के कारण आम आदमी पार्टी की छवि तार-तार हुई थी। अगर दिल्ली चुनाव हारने का सबसे बड़ा कारण कुछ था तो वह शीशमहल ही था। उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव समाप्त हुए अभी एक साल भी नहीं हुआ और शीश महल पार्ट 2 सामने आ गया।

आलीशान तस्वीरें सामने आई हैं। आम आदमी पार्टी को इस तमाम विषयों पर गंभीर चिंतन करना चाहिए, क्योंकि पार्टी के पास जो बचे हुए कार्यकर्ता हैं। वे गली-मोहल्लों में कैसे जवाब देंगे। आप को इस पर चिंतन करना चाहिए। आप से भाजपा में शामिल होने पर राघव चड्ढा ने कहा कि आज हर सच्चा देशभक्त, जिसने अपने खून-पसीने से आम आदमी पार्टी को सींचा और बड़ी उम्मीदों के साथ आप में शामिल हुआ था।

आज ऐसा हर व्यक्ति या तो आप छोड़ चुका है या छोड़ रहा है, क्योंकि हर ईमानदार व्यक्ति को लगता है कि आम आदमी पार्टी में अब काम करने के लिए कोई जगह नहीं बची है और अब यह पार्टी एक बहुत ही गलत रास्ते पर जा रही है। अब कोई भी इसके साथ जुड़ा रहना नहीं चाहता। एक-एक करके आप के नेताओं ने पार्टी छोड़ दी।

उन्होंने कहा कि भीमराव अंबेडकर का संविधान ताकत देता है कि अगर पार्टी भ्रष्टाचार के रास्ते पर चली गई तो अधिकांश सांसद पार्टी से अलग हो सकते हैं। सात सांसद मिलकर आप को त्याग रहे हैं, क्योंकि पार्टी अब पहले जैसी नहीं रही है। राघव चड्ढा ने कहा कि जो लोग कह रहे हैं कि हम लोग डर की वजह से पार्टी से चले गए, वे गलत हैं। हम डरकर नहीं गए, दुखी होकर गए हैं।

 

Tags: Raghav Chadha , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD