Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सुनाम विधानसभा क्षेत्र के गांवों में विकास को गति: 20.42 करोड़ रुपये की लागत से 23 कार्यों का लोकार्पण

अमन अरोड़ा द्वारा 15.65 करोड़ रुपये की लागत से 28.5 किलोमीटर लंबी 12 सड़कों के नवीनीकरण की शुरुआत

Aman Arora, AAP Punjab, Sunam
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

सुनाम , 25 Apr 2026

Last updated on: Apr 25, 2026, 18:17 IST

पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र सुनाम के विभिन्न गांवों में विकास को गति देते हुए 20.42 करोड़ रुपये की लागत से 23 कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने गांवों को जोड़ने वाली 28.5 किलोमीटर लंबी 12 सड़कों के 15.65 करोड़ रुपये की लागत से नवीनीकरण एवं विस्तार कार्यों की शुरुआत भी करवाई। 

इन सड़क परियोजनाओं के पूर्ण होने से 6 गांवों और आसपास के क्षेत्रों में यातायात सुविधाओं में बड़ा सुधार आएगा। इस मौके पर संबोधित करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि भले ही केंद्र सरकार द्वारा पंजाब के साथ भेदभाव करते हुए ग्रामीण विकास फंड रोके गए हैं, लेकिन भगवंत मान सरकार ने अपने संसाधनों से गांवों की सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण का बड़ा कार्य शुरू किया है। 

उन्होंने कहा कि यह पहली बार है कि सड़कों के निर्माण के साथ-साथ ठेकेदारों को अगले पांच वर्षों तक इनके रखरखाव और मरम्मत की जिम्मेदारी भी दी गई है, जिससे सड़कों की गुणवत्ता लंबे समय तक बनी रहेगी। सुनाम विधानसभा क्षेत्र के गांवों में विकास को गति देते हुए कैबिनेट मंत्री ने गांव शेरों में 1.13 करोड़ रुपये की लागत से शेरों-कोटरा अमरू रोड से समाध बाबा जमना दास तक नई सड़क का शिलान्यास किया। 

इसी प्रकार गांव लोहाखेड़ा में 59.03 लाख रुपये की लागत से लोहाखेड़ा से शेखूपुरा के घरों तक सड़क, 2.17 करोड़ रुपये से लोहाखेड़ा से कुबे लोंगोवाल रोड को 18 फुट चौड़ा करने, 2.60 करोड़ रुपये से लोहाखेड़ा से भूरे तक सड़क विस्तार और 79.47 लाख रुपये से लोहाखेड़ा से एनएच-7 तक नई सड़क के कार्यों की शुरुआत की गई।

इसके अलावा गांव तकीपुर में 1.18 करोड़ रुपये से फिरनी से हरिगढ़ झाड़ों रोड तक सड़क, गांव रत्तोके में 2.62 करोड़ रुपये से लोहाखेड़ा तक 18 फुट सड़क और 1.37 करोड़ रुपये से रत्तोके मंडी से सूए तक नई सड़क का शिलान्यास किया गया। गांव झाड़ों में 45.41 लाख रुपये से झाड़ों-तोगावाला रोड से गुरुद्वारा बाबा गुलाब सिंह तक सड़क, 1.37 करोड़ रुपये से फिरनी झाड़ों से कोठे बिंदर सिंह तक तथा 1.37 करोड़ रुपये से डेरा बाबा नाथां से गुरुद्वारा साहिब तक सड़कों के निर्माण कार्यों की भी शुरुआत की गई।

अमन अरोड़ा ने कहा कि 8.75 करोड़ रुपये की लागत से 19.35 किलोमीटर लंबी 9 सड़कों तथा 9.15 किलोमीटर लंबी 3 सड़कों को 18 फुट चौड़ा करने वाले ये प्रोजेक्ट पूरे होने से ग्रामीणों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी, कृषि उपज की ढुलाई आसान होगी और क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार गांवों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है और हर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इस दौरान गांवों के पंच, सरपंच, अन्य गणमान्य व्यक्ति, क्षेत्र निवासी और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Aman Arora , AAP Punjab , Sunam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD