Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

विपक्ष महिला आरक्षण के खिलाफ, उसे भुगतना पड़ेगा खामियाजा : अन्नपूर्णा देवी

Annpurna Devi, BJP, Bharatiya Janata Party, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Apr 2026

Last updated on: Apr 25, 2026, 17:55 IST

संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण संशोधन बिल के पारित नहीं होने पर देशभर में महिलाओं का आक्रोश देखने को मिल रहा है। भाजपा की महिला विंग भी सड़कों पर उतरकर विपक्षी दलों के खिलाफ मोर्चा खोल रही हैं। भाजपा का दावा है कि बहनों-बेटियों की आवाज को इंडी गठबंधन ने दबाने का प्रयास किया है जिसके खिलाफ शनिवार को झारखंड की नारी शक्ति ने सड़कों पर आक्रोश दिखाया।

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि महिलाओं को आरक्षण देने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया गया था, महिलाओं को उम्मीद थी कि उनकी अपेक्षाएं पूरी होंगी। करोड़ों बहनें लोकसभा की कार्यवाही देख रही थीं, इस उम्मीद के साथ कि आज उन्हें उनके अधिकार मिलेंगे और 2029 में उन्हें लोकसभा और विधानसभा में अपना प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

उन्हें नीति-निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद थी। विपक्ष ने उन इरादों को चकनाचूर कर दिया और महिलाओं का अपमान किया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के खिलाफ हजारों की संख्या में हमारी बहनें उपस्थित हुई हैं। आने वाले समय में विपक्षी दलों को इसका खमियाजा भुगतना होगा। दूसरी ओर बेंगलुरु में भी विपक्षी दलों के खिलाफ महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि हम इंडिया ब्लॉक गठबंधन का कड़ा विरोध करते हैं। परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक के जरिए महिलाओं को ज्यादा प्रतिनिधित्व और अवसर मिलते, लेकिन इंडिया ब्लॉक गठबंधन ने महिलाओं का अपमान किया है और उन्हें हाशिए पर धकेल दिया है, जिसकी हम कड़ी निंदा करते हैं। हम पूरे देश में इसका विरोध करेंगे और इंडिया ब्लॉक गठबंधन के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

उन्होंने कहा कि परिसीमन विधेयक पेश किया गया है, जिसमें प्रतिनिधित्व में 50 फीसदी की वृद्धि का प्रस्ताव है। इस वृद्धि से दक्षिण भारत को लाभ होता और उसे अधिक अवसर मिलते। उदाहरण के लिए तमिलनाडु में अभी 39 सीटें हैं, जो बढ़कर 59 हो सकती हैं और कर्नाटक में 28 सीटें हैं, जो बढ़कर 42 तक पहुंच सकती हैं। कुल मिलाकर 50 फीसदी की वृद्धि से हमें अधिक प्रतिनिधित्व मिलता। इंडिया ब्लॉक देश को बांटना चाहता है, देश में दंगा फैलाना चाहता है, हम इसका विरोध करेंगे।

 

Tags: Annpurna Devi , BJP , Bharatiya Janata Party , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD