Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मेरी और पडिक्कल की साझेदारी अहम साबित हुई : विराट कोहली

Virat Kohli, Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Devdutt Padikkal, Royal Challengers Bengaluru, RCB, Gujarat Titans, Bengaluru
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 24 Apr 2026

Last updated on: Apr 25, 2026, 12:41 IST

आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस (जीटी) को 5 विकेट से हराया। एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में आरसीबी को मिली जीत के नायक विराट कोहली रहे। कोहली ने कहा कि उनकी और देवदत्त पडिक्कल की साझेदारी इस मुकाबले में अहम साबित हुई।

विराट कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 81 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के लगाए। कोहली ने देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर 115 रनों की अहम साझेदारी निभाई। पडिक्कल ने 27 गेंदों में 55 रन बनाए। विराट को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

जीत के बाद कोहली ने कहा, "हमें शुरू में ही हालात का अंदाजा लगाना था। हम बस एक पार्टनरशिप से दूर थे। हम कोशिश करना और विश्लेषण करना चाहते थे। पडिक्कल ने इस सीजन में ऐसा दो बार किया है। सच कहूं तो यह काफी कम होता है। पडिक्कल की पारी मैच काफी महत्वपूर्ण रही। मैं गेम में बने रहने की कोशिश कर रहा था।

मेरी और पडिक्कल की साझेदारी अहम साबित हुई।" आरसीबी के गेंदबाजों के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कोहली ने कहा, "हमारे गेंदबाजों ने शानदार काम किया। स्पिनर्स ग्रिप नहीं बना पा रहे थे। एक बार जब आप हालात को समझ लेते हैं, तो आप खुद को बैक करते हैं। मैसेज बहुत साफ था। हमें इसके लिए जाना था। हमें कोई शक नहीं था।

बॉडी लैंग्वेज भरोसे से आती है। हमारे पास ऐसे बल्लेबाज हैं जो गेंदबाजों को परेशान कर सकते हैं। हमारे पास क्रुणाल की क्रिकेट की समझ है। आप उनकी गेंदबाजी में देख सकते हैं। यह कॉम्बिनेशन हमें बहुत कॉन्फिडेंस देता है। हमारे पास ग्रुप में गहराई और कॉन्फिडेंस है। हम यहां खेलकर खुश थे, यह क्रिकेट खेलने के लिए एक खास जगह है।

घर पर खेलना और चार मैच जीतना शानदार रहा है। यह एक शानदार शुरुआत रही है।" गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 205 रन लगाए। साई सुदर्शन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 58 गेंदों में 100 रनों की दमदार पारी खेली। हालांकि, आरसीबी ने 206 रनों के लक्ष्य को आसानी से सिर्फ 5 विकेट खोकर 18.5 ओवर में हासिल कर लिया।

 

Tags: Virat Kohli , Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Devdutt Padikkal , Royal Challengers Bengaluru , RCB , Gujarat Titans , Bengaluru

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD