Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सुखवीर सिंह ने गांव हरचंदपुरा स्थित गौशाला का किया दौरा

तूड़ी में लगी आग की घटना के बाद नुकसान का लिया जायजा, हर संभव मदद का दिया भरोसा

Sukhvir Singh, AAP Punjab, Dhuri
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

धूरी , 24 Apr 2026

Last updated on: Apr 24, 2026, 16:47 IST

मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के ओएसडी सुखवीर सिंह ने आज गांव हरचंदपुरा स्थित गौशाला का दौरा कर वहां के प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गौशाला प्रबंधकों और स्थानीय निवासियों से बातचीत करते हुए हाल ही में हुई आग की घटना के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

गौरतलब है कि पिछले दिनों गौशाला में स्टोर की गई तूड़ी में अचानक आग लग गई थी, जिससे बड़े स्तर पर चारे का नुकसान हुआ। ओएसडी सुखवीर सिंह ने मौके पर नुकसान की समीक्षा करते हुए कहा कि गौशाला में रह रहे पशुओं की देखभाल सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस संबंध में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।

उन्होंने आग से बचाव के लिए अग्रिम प्रबंध जैसे सुरक्षा उपकरण, पानी की उपलब्धता तथा भंडारण व्यवस्था को मजबूत करने पर भी जोर दिया। ओएसडी सुखवीर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार गौशालाओं की देखभाल और विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जहां भी आवश्यकता होगी, वहां तुरंत सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। 

उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस घटना से प्रभावित गौशाला को हर संभव सहयोग दिया जाएगा। इस अवसर पर गौशाला प्रबंधकों ने ओएसडी सुखवीर सिंह को आग की घटना के बाद आ रही समस्याओं से अवगत कराया और तुरंत दौरा करने के लिए उनका धन्यवाद किया।

इस मौके पर पंजाब गौ सेवा आयोग के चेयरमैन अशोक लख्खा, गौशाला समिति के खजांची बसंत कुमार, चौधरी पवन कुमार वर्मा, एडवोकेट बृज भूषण, टेक बहादुर सहित गौशाला के अन्य प्रबंधक भी उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvir Singh , AAP Punjab , Dhuri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD