मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के ओएसडी सुखवीर सिंह ने आज वार्ड नंबर 7 के बड़ी संख्या में निवासियों को आम आदमी पार्टी में शामिल करते हुए कहा कि वार्ड में इस समय लगभग 1.54 करोड़ रुपये के विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इन कार्यों की रफ्तार और बढ़ाई जाएगी तथा हर गली-मोहल्ले तक आधुनिक सुविधाएं पहुंचाई जाएंगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा जन-हितैषी फैसले लेकर हर वर्ग को राहत दी गई है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के माध्यम से लोगों को बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की जा रही है, जबकि आम आदमी क्लीनिकों के जरिए लोगों को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री ‘मावां धियां सत्कार योजना’ जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक मजबूती की दिशा में बड़े कदम उठाए गए हैं। इसके अलावा घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 600 यूनिट मुफ्त बिजली देने का निर्णय लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हुआ है।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार किए गए हैं। ओएसडी सुखवीर सिंह ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि आगामी नगर कौंसिल चुनावों में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को भारी बहुमत से जिताया जाए, ताकि विकास के इस मिशन को और तेजी से आगे बढ़ाया जा सके।
इस मौके पर पंजाब गौ सेवा आयोग के चेयरमैन अशोक लख्खा, अनिल मित्तल, पंजाब वक्फ बोर्ड के सदस्य डॉ. अनवर भसौड़, चेयरमैन पुष्पिंदर शर्मा, डायरेक्टर मार्कफेड जसपाल सिंह भुल्लर, नरेश सिंगला, सोनी बांसल, बलविंदर बिल्लू, राजीव चौधरी, रमणदीप सिंह, वीर भान, मख्खन जी और सिमरन सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।