Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राजामौली की 'वाराणसी' का मेक्सिको में दिखेगा जलवा, इस दिन ग्रैंड इवेंट

Mahesh Babu, Priyanka Chopra, SS Rajamouli, Varanasi, Tollywood, Tollywood News, Latest Tollywood News, Mumbai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 23 Apr 2026

Last updated on: Apr 24, 2026, 13:22 IST

साउथ सिनेमा के दिग्गज निर्देशक एस. एस. राजामौली एक बार फिर सभी को अपनी जादुई सिनेमाई दुनिया में ले जाने के लिए तैयार हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित मेगा-बजट फिल्म 'वाराणसी' अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धाक जमाने जा रही है। फिल्म 'वाराणसी' मेक्सिको में आयोजित होने वाले कॉमिक कॉन एक्सपीरियंस 2026 में प्रदर्शित की जाएगी।

गुरुवार को फिल्म के प्रोड्यूसर एस.एस. कार्तिकेय ने इंस्टाग्राम नोट के जरिए इस बात की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल फिल्म के लिए बड़ा खास दिन होने वाला है, क्योंकि इस दिन मेक्सिको के थंडर स्टेज पर एक विशेष पैनल का आयोजन होगा, जिसमें खुद मैं 'वाराणसी' का एक खास सेगमेंट पेश करूंगा। इस प्रेजेंटेशन की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि इसमें निर्देशक एस.एस. राजामौली का एक खास वीडियो और फिल्म के कुछ बीटीएस वीडियो भी दिखाए जाएंगे।

आयोजन के अंत में प्रशंसकों को मेकर्स के साथ लाइव बातचीत करने का मौका भी मिलेगा। फिल्म को लेकर दर्शकों और सोशल मीडिया पर पहले से ही उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म में महेश बाबू 'रुद्र' के अवतार में, जबकि पृथ्वीराज सुकुमारन 'कुंभा' के बेहद प्रभावशाली रूप में और प्रियंका चोपड़ा 'मंदाकिनी' के रूप में भारतीय सिनेमा में जलवा दिखाने को तैयार हैं।

'वाराणसी' रिलीज होने के पहले से ही जोरों से चर्चाओं में बनी हुई है। कुछ समय पहले पेरिस के ऐतिहासिक और यूरोप के सबसे बड़े थिएटर 'ले ग्रैंड रेक्स' में एस. एस. राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' की झलक दिखाई गई थी। 'वाराणसी' ऐसा करने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी, जिसका प्रमोशनल कंटेंट इतने बड़े स्तर पर ले ग्रैंड रेक्स में प्रदर्शित हुआ।

वहां मौजूद दर्शकों ने तालियों के साथ फिल्म का स्वागत किया, जो इस बात का संकेत है कि यह फिल्म ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। मेगा बजट वाली इस फिल्म में पौराणिक कथाओं के साथ साइंस-फिक्शन का मेल देखने को मिलेगा। कहानी महेश बाबू (रुद्र के रूप में) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक प्राचीन, शक्तिशाली वस्तु की तलाश में समय और विभिन्न महाद्वीपों के पार खतरनाक यात्रा पर निकलते हैं। यह फिल्म 7 अप्रैल, 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

 

Tags: Mahesh Babu , Priyanka Chopra , SS Rajamouli , Varanasi , Tollywood , Tollywood News , Latest Tollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD