Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

रेवाड़ी जिला को मिली एक दर्जन स्वास्थ्य केंद्रों की सौगात

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव को लिखा था पत्र

Rao Inderjit Singh, Rao Inderjeet Singh, Arti Singh Rao, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

रेवाड़ी , 22 Apr 2026

Last updated on: Apr 22, 2026, 16:49 IST

हरियाणा सरकार ने रेवाड़ी जिला को करीब एक दर्जन स्वास्थ्य केंद्रों की सौगात दी है। इनमें पांच स्वास्थ्य केंद्र अपग्रेड किए गए हैं जबकि सात नए खोलने की मंजूरी दी गई है। केंद्रीय सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन (स्वतंत्र प्रभार), योजना एवं संस्कृति (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव को पत्र लिखा था जिसमें रेवाड़ी जिला में पांच स्वास्थ्य केंद्र अपग्रेड करने तथा छः नए स्वास्थ्य केंद्र खोलने बारे अनुरोध किया गया था।

इसके बाद, आरती सिंह राव ने स्वास्थ्य विभाग को इस दिशा में उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे जिस पर विभाग ने अपनी फिजिबिलिटी रिपोर्ट प्रस्तुत की और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने उक्त स्वास्थ्य केंद्रों को मंजूरी दे दी है। रेवाड़ी जिला के पीएचसी भाड़ावास को सीएचसी में अपग्रेड करने की सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई है। 

इसी प्रकार पीएचसी धारुहेड़ा को सीएचसी में, उपस्वास्थ्य केंद्र झाबुआ को पीएचसी में , उपस्वास्थ्य केंद्र शबाजपुर ख़ालसा को पीएचसी में , उपस्वास्थ्य केंद्र टींट को पीएचसी में अपग्रेड करने को राज्य सरकार द्वारा स्वीकृति दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि रेवाड़ी जिला के ही गांव मीरपुर, गांव अशियाकी टप्पा जड़थल, गांव भाँडोर, गांव नठेडा तथा गांव सुरखपुर में नया उपस्वास्थ्य केंद्र खोलने की मंजूरी दी गई है। 

उन्होंने यह जानकारी भी दी कि जिन गांवों में उक्त स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड करने तथा नया खोलने की मंजूरी दी गई है , उनमें भवन निर्माण के लिए भूमि को अंतिम रूप दिए जाने तक संबंधित ग्राम पंचायत अपने स्तर पर बिना किराया लिए स्वास्थ्य केंद्र शुरू करने हेतु स्वास्थ्य विभाग को भवन उपलब्ध करवाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि उक्त स्वास्थ्य संस्थानों के शुरू होने से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी, बल्कि बड़े अस्पतालों पर भी दबाव कम होगा। इससे लोगों को समय पर इलाज मिल सकेगा और प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार लगातार स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने, नई सुविधाएं जोड़ने और हर नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

 

Tags: Rao Inderjit Singh , Rao Inderjeet Singh , Arti Singh Rao , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD