Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू

 

शूटिंग खत्म होने को तैयार, जून में पेड्डी के साथ धमाका करेंगे राम चरण

Ram Charan, Peddi, Tollywood, Tollywood News, Latest Tollywood News, Mumbai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 21 Apr 2026

Last updated on: Apr 22, 2026, 12:55 IST

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पेड्डी' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता देखने को मिल रही है और इसी को बढ़ाते हुए मंगलवार को मेकर्स ने फिल्म के सेट से खास सेल्फी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। इस तस्वीर में राम चरण और निर्देशक बूची बाबू सना साथ में नजर आ रहे हैं।

साथ ही, उन्होंने बड़ी खुशखबरी देते हुए लिखा, "मेगा पावर स्टार राम चरण और बूची बाबू सना फिल्म पेड्डी के सेट से। फिल्म की पूरी शूटिंग छह दिनों में खत्म हो जाएगी और इस जून में रिलीज होगी।" इस पोस्ट में फिल्म की पूरी टीम के नाम भी शामिल किए गए हैं, जिसमें निर्माता वेंकट सतीश किलारू की कंपनी वृद्धि सिनेमाज और माइथ्री मूवी मेकर्स शामिल हैं।

इसके अलावा, नवीन नूली, रथन वेलु, कोल्ला अविनाश समेत कई नाम शामिल हैं। हाल ही में फिल्म 'पेड्डी' की टीजर जारी किया गया था, जिसमें दमदार कहानी की एक शानदार झलक दिखाई गई। इस टीजर में आगे आने वाली चीजों के लिए मजबूत माहौल बना दिया। तभी से फिल्म का हर कंटेंट दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है।

चाहे वो हिट गाने 'चिरिकी-चिरिकी' और 'राई राई रा रा' या फिर इसके बेहतरीन पोस्टर हों। हर नए अपडेट के साथ दर्शक 'पेड्डी' की दुनिया में और गहराई से जुड़ते जा रहे हैं, जिससे फिल्म को लेकर उनकी उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। यह कंटेंट की ताकत का एक बेहतरीन उदाहरण है। फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने तैयार किया है।

बूची बाबू सना द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म पेड्डी में राम चरण मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ फिल्म में शिव राजकुमार, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी नजर आएंगे, जिससे इस बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट का महत्व और भी बढ़ गया है। वेंकट सतीश किलारु ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी रिद्धि सिनेमा के तहत और प्रोडक्शन हाउस माइथ्री मूवी मेकर्स के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्माण किया है।

 

Tags: Ram Charan , Peddi , Tollywood , Tollywood News , Latest Tollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD