Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सरकार की ‘बदनीयत’ बेनकाब, महिला आरक्षण पर कर रही दिखावा : अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, Lucknow
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

लखनऊ , 21 Apr 2026

Last updated on: Apr 21, 2026, 17:31 IST

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर सत्ताधारी दल केवल दिखावा कर रहा है, जबकि उसकी मंशा शुरू से ही संदिग्ध रही है। उन्होंने कहा कि सपा हमेशा महिला आरक्षण के पक्ष में रही है, लेकिन भाजपा इसे लागू करने के बजाय राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल कर रही है।

अखिलेश यादव ने भाजपा की पदयात्रा पर तंज कसते हुए कहा, “पहली बार कोई सरकार अपने ही बिल पर इतनी मेहनत कर रही है। यह साफ दिखाता है कि सब कुछ दिखावे के लिए किया जा रहा है।” उन्होंने दावा किया कि भाजपा सत्ता से बाहर होने वाली है और अब लौटकर नहीं आएगी। उन्होंने सरकार पर रोजगार को लेकर भी निशाना साधा।

उन्होंने एक चायवाले युवक की दुकान बंद कराए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जो लोग अपने दम पर रोजगार कर रहे हैं, उन्हें भी परेशान किया जा रहा है। सरकार रोजगार देने में नाकाम है और छोटे कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। सपा प्रमुख ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं की स्थिति चिंताजनक है और उन्हें आरक्षण के साथ-साथ संरक्षण की भी जरूरत है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपराध के आंकड़ों को छिपा रही है और महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण तंत्र कमजोर कर दिए गए हैं। जातीय जनगणना को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा इससे बच रही है क्योंकि इससे सामाजिक न्याय की मांग मजबूत होगी। जब जाति जनगणना होगी तो लोग अपने अधिकारों की बात करेंगे, यही वजह है कि भाजपा जनता को गुमराह कर रही है।

पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि यही सामाजिक गठजोड़ भाजपा को सत्ता से बाहर करेगा। उन्होंने कहा कि इतिहास में पहली बार एक व्यापक सामाजिक वर्ग एकजुट होकर भाजपा को हराने जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर प्रोपेगंडा की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि हार के डर से भाजपा कुछ भी कर सकती है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी में शामिल होने वालों में बसपा के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता एमएच खान, श्यामलाल निषाद, विजय कुमार लाल, अखिलेश पाठक, इशरत अली खान और नीलू सत्यार्थी प्रमुख रहे। इस मौके पर सीमा राजभर को समाजवादी महिला सभा की नई राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया, जो बलिया की निवासी हैं।

 

Tags: Akhilesh Yadav , Samajwadi Party , Lucknow

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD