Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पुडुचेरी के उपराज्यपाल कैलाशनाथन ने सिखों के योगदान और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका की सराहना की

खालसा सजना दिवस पर गुरुद्वारा साहिब में हुए नतमस्तक गए और छका लंगर

Kuniyil Kailashnathan, K Kailashnathan, Lieutenant Governor of Puducherry, Puducherry
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ /पुडुचेरी , 20 Apr 2026

Last updated on: Apr 21, 2026, 14:57 IST

पुडुचेरी के उप-राज्यपाल के. कैलाशनाथन ने रविवार को खालसा सजना दिवस और वैसाखी के पावन अवसर पर स्थानीय गुरुद्वारा श्री गुरु नानक देव जी में सिख संगत के साथ नतमस्तक हुए। इस अवसर पर पुडुचेरी, चेन्नई तथा आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए जिससे गहरी आध्यात्मिकता और सामुदायिक सौहार्द का धार्मिक वातावरण बना रहा।

सभा को संबोधित करते हुए उप-राज्यपाल ने राष्ट्र की प्रगति और विकास में सिख कौम के महत्वपूर्ण योगदान का उल्लेख करते हुए सिखों की समृद्ध विरासत, बलिदान, सेवा भावना और राष्ट्रहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। सेवा और लंगर जैसे सिख सिद्धांतों की सराहना करते हुए उन्होंने इन्हें निस्वार्थ सेवा और सामाजिक समानता के स्थायी उदाहरण बताया जो समाज को निरंतर प्रेरित करते हैं।

गुरुद्वारा प्रबंधन ने उपराज्यपाल का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें पारंपरिक सम्मान स्वरूप भेंटें प्रदान कीं जिसमें श्री जपजी साहिब का तमिल अनुवाद, श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की पवित्र वाणी तथा श्री दरबार साहिब, अमृतसर का एक मॉडल भेंट किया गया। इसके साथ ही उन्हें सिख संगत की ओर से सम्मान का प्रतीक सिरोपाव भी प्रदान किया गया।सादगी, निहित समानता, भाईचारे और समावेशिता का परिचय देते हुए उपराज्यपाल ने संगत के साथ पंगत में बैठकर गुरु का लंगर भी ग्रहण किया।

सिख संगत ने उपराज्यपाल के निरंतर सहयोग और केंद्र शासित प्रदेश में सिखों के साथ उनके सक्रिय जुड़ाव के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं जिनमें हरसरण सिंह, महासचिव, पांडिचेरी गुरुद्वारा साहिब, राजिंदर सिंह भसीन, अध्यक्ष, गुरु नानक कॉलेज, चेन्नई, सुरजीत सिंह मदान, निदेशक, यूनाइटेड सिख्स तमिलनाडु, जसबीर सिंह भसीन, सदस्य, भाई मरदाना जी कीर्तनी जत्था, जसबीर सिंह नरूला, संयुक्त सचिव, गुरप्रताप सिंह, ओंकार सिंह तथा परमजीत सिंह, सदस्य, श्री गुरु नानक सत्संग सभा, टी. नगर, चेन्नई शामिल थे।

 

Tags: Kuniyil Kailashnathan , K Kailashnathan , Lieutenant Governor of Puducherry , Puducherry

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD