Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन

 

पुडुचेरी में एनडीए की सरकार बनने जा रही है : नितिन नवीन

Nitin Nabin, Puducherry
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

पुडुचेरी , 05 Apr 2026

Last updated on: Apr 06, 2026, 12:22 IST

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन रविवार को पुडुचेरी में थे। उन्होंने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जनता का प्यार और समर्थन इस बात को स्पष्ट कर रहा है कि पुडुचेरी में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है। मीडिया से बातचीत के दौरान नितिन नवीन ने कहा कि मेरा मानना ​​है कि जिस तरह पुडुचेरी की जनता सड़कों पर और जनसभाओं में अपना विश्वास और समर्थन दिखा रही है, उससे साफ संकेत मिलता है कि पुडुचेरी में एनडीए की सरकार बनने जा रही है।

हम यहां एक बार फिर पिछली बार से भी ज्यादा बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बनाने जा रहे हैं। जनता को हमारी सरकार पर भरोसा है। जनता ने पांच साल में विकास देखा है। हमारी सरकार ने टूरिज्म को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जब 1 मार्च को पुडुचेरी आए थे तो नई योजनाओं की सौगात लेकर आए थे।

उस समय उन्होंने करीब 2,700 करोड़ की कई नई परियोजनाओं को प्रारंभ करने का काम किया और एनडीए सरकार इन योजनाओं को जमीन पर उतारने का संकल्प लेती है। नितिन नवीन ने कहा कि यूपीए सरकार के दौर में यहां नकली दवाओं का बोलबाला था। हमारी सरकार ने 33 से ज्यादा औषधि केंद्र खोले और लोगों को दवाएं तथा स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं।

यहां 12,000 से ज्यादा पक्के मकान उपलब्ध कराकर एनडीए सरकार ने इस क्षेत्र के गरीब लोगों की मदद की है। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री और पूरी एनडीए सरकार स्थानीय व्यवसायों को बढ़ावा देने, युवाओं को शिक्षित करने और उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, तथा हमारी आध्यात्मिक विरासत को विकास से जोड़कर उसका सम्मानपूर्वक संरक्षण करने के लिए प्रतिबद्ध है।

हमारा लक्ष्य यहां पर्यटन क्षेत्र को भी अवसरों के एक प्रमुख क्षेत्र के रूप में विकसित करना है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर नितिन नवीन ने कहा कि कांग्रेस और उसके नेता देश की जनता का अपमान करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते। आज वे राज्यों का अपमान कर रहे हैं।

मेरा मानना ​​है कि देश के विकास में हर राज्य का योगदान रहा है। गुजरात ने एक ऐसा नेता दिया है, जिसने भारत को 'विकसित भारत' की दिशा में सही राह पर आगे बढ़ाया है। मैं मल्लिकार्जुन खड़गे से कहना चाहता हूं कि वे ऐसे बयान देते रहें, जनता इसका जवाब देगी।

 

Tags: Nitin Nabin , Puducherry

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD