Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

‘विकसित दिल्ली, हरित दिल्ली’ के लिए सरकार प्रतिबद्ध : रविंद्र इंद्राज सिंह

Ravinder Indraj Singh, BJP Delhi, Viksit Delhi, Harit Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Apr 2026

Last updated on: Apr 20, 2026, 13:18 IST

दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री और बावाना विधानसभा क्षेत्र से विधायक रविंद्र इंद्राज सिंह ने रविवार को दरियापुर कलां में लगभग 5.73 करोड़ रुपए की लागत से बनी नई फिरनी रोड का उद्घाटन किया। यह सड़क बावाना में दादा मालदेव तालाब से नांगल मोर रोड को जोड़ती है, जिससे इलाके में कनेक्टिविटी काफी बेहतर हो गई है।

अधिकारियों के अनुसार, यह महत्वपूर्ण परियोजना दिल्ली विलेज डेवलपमेंट बोर्ड के फंड से मंत्री के प्रयासों और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के सहयोग से पूरी की गई है। मंत्री ने बताया कि यह परियोजना करीब 20 साल से लंबित थी, जिसे अब सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। यह स्थानीय लोगों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि वर्षों से लोगों की मांग के बावजूद पहले कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया था। अब इस सड़क के बनने से दरियापुर और आसपास के इलाकों में विकास को नई गति मिली है। इस फिरनी रोड के निर्माण से हजारों लोगों को आसान, सुरक्षित और तेज कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे यात्रा का समय कम होगा और इलाके में ट्रैफिक व्यवस्था भी बेहतर होगी।

यह परियोजना दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है। स्थानीय लोगों ने कहा कि दरियापुर और सुल्तानपुर डाबस जैसे गांव लंबे समय तक विकास से दूर रहे, लेकिन अब यहां चल रहे कामों से साफ बदलाव दिखाई दे रहा है, जिससे लोगों का जीवन स्तर बेहतर हो रहा है।

रविंद्र इंद्राज सिंह ने कहा कि गांवों और ग्रामीण क्षेत्रों का विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार ग्रामीण इलाकों में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी ऐसे विकास कार्य जारी रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि मजबूत बुनियादी ढांचा और बेहतर कनेक्टिविटी किसी भी क्षेत्र के विकास की नींव होती है।

 

Tags: Ravinder Indraj Singh , BJP Delhi , Viksit Delhi , Harit Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD