Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

पंचामृत और आम्र रस से महाकाल का अभिषेक, अक्षय तृतीया पर माथे पर शेषनाग को दिया स्थान

Religious, Ujjain
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

उज्जैन , 19 Apr 2026

Last updated on: Apr 19, 2026, 17:22 IST

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया पर बाबा महाकाल के अद्भुत दर्शन के लिए भक्त भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया के दिन देशभर में अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जा रहा है। महाकाल के दरबार में भी अक्षय तृतीया के मौके पर बाबा का मनमोहक शृंगार किया गया, जिसे देखकर पूरा मंदिर परिसर 'ओम नमः पार्वती पतये हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंज उठा।

रविवार तड़के सुबह 4 बजे वीरवद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पंचामृत अभिषेक के साथ बाबा का विशेष रूप से आम के रस से अभिषेक किया गया। भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल को भस्म रमाकर, भांग और मस्तक पर शेषनाग सजाकर दिव्य स्वरूप दिया गया। नवीन मुकुट धारण किए बाबा के इस साकार दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

शंखनाद और ढोल-नगाड़ों के बीच पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। अक्षय तृतीया के दिन बाबा के माथे पर शेषनाग को सजाया गया, जो भगवान विष्णु के प्रतीक है। आज के दिन भगवान विष्णु ने परशुराम अवतार लिया था। माना जाता है कि आज के दिन किए गए कार्य का अक्षय फल (कभी न समाप्त होने वाला) मिलता है, यानी कभी न खत्म होने वाला है, चाहे वह कार्य अच्छा हो या बुरा।

आज के दिन दान का बहुत महत्व है। महाकाल मंदिर में रोजाना भस्म आरती होती है और हर दिन भक्तों की भारी भीड़ मंदिर में भस्म आरती में भाग लेती है। भस्म आरती के दौरान पहले बाबा निराकार रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं, जिसे जन्म और मृत्यु से परे माना जाता है, और फिर अलौलिक शृंगार कर भक्तों के सामने राजा के स्वरूप में आते हैं।

बाबा का यह रूप सांसारिक होता है, जिसे प्राकृतिक चीजों से सजाया जाता है। बता दें कि श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के नियमों में बदलाव किया है। पहले मंदिर के काउंटर से भस्म आरती के लिए पंजीकरण कराना होता था लेकिन बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर मे शुल्क के साथ भस्म भारती के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी है। भस्म आरती के लिए एक दिन पहले बुकिंग करना अनिवार्य होगा।

 

Tags: Religious , Ujjain

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD