Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में बालागोकुलम दिल्ली-एनसीआर के रजत जयंती समारोह को संबोधित किया

CP Radhakrishnan, Chandrapuram Ponnusami Radhakrishnan, Vice President of India, BJP, Bharatiya Janata Party, George Kurian, Shripad Yesso Naik, Balagokulam Delhi NCR
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Apr 2026

Last updated on: Apr 19, 2026, 12:32 IST

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के आईएनए स्थित त्यागराज स्टेडियम में बालागोकुलम दिल्ली-एनसीआर के रजथ जयंती (रजत जयंती) समारोह को संबोधित किया। समकालीन चुनौतियों के बारे में बोलते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि तेजी से बदलती दुनिया में बच्चों को कई तरह के भटकावों और मूल्यों से जुड़ी दुविधाओं का सामना करना पड़ता है।

इस संदर्भ में, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बालागोकुलम जैसे संस्थान मार्गदर्शक के रूप में कार्य करते हैं और बच्चों को उनकी जड़ों से जोड़ते हैं तथा उन्हें आत्मविश्वास एवं स्पष्टता के साथ भविष्य का सामना करने के लिए तैयार करते हैं। उन्होंने कहा कि यह दृष्टिकोण “विकास भी, विरासत भी” की राष्ट्रीय परिकल्पना को सार्थक करता है।

उपराष्ट्रपति ने सभ्यतागत गौरव और आधुनिक आकांक्षाओं के बीच संतुलन बनाए रखने के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि अमृत काल की अवधारणा जिम्मेदार और मूल्यों से प्रेरित नागरिकों को तैयार करने का आह्वान करती है, जो राष्ट्र को समृद्ध भविष्य की ओर ले जाने में सक्षम हों। बच्चों को संबोधित करते हुए, उन्होंने उन्हें इस संगठन की विरासत का सच्चा वाहक बताया।

उन्होंने बच्चों से बड़ों का आदर, संस्कृति के प्रति प्रेम, सामूहिक कार्य और आत्म-अनुशासन जैसे मूल्यों को आत्मसात करने का आग्रह किया और कहा कि ये गुण जीवन भर उनका मार्गदर्शन करेंगे। इस अवसर पर, उन्होंने रजथ जयंती समारोह के दौरान एक पवित्र अर्पण के रूप में आयोजित किए जा रहे ‘कृष्णार्पणम’ के महत्व पर प्रकाश डाला।

इसके गहन अर्थ को समझाते हुए, उन्होंने कहा कि अपने विचारों, कार्यों और प्रतिभाओं को उच्च उद्देश्य के लिए समर्पित करना भगवान कृष्ण की शिक्षाओं का सार है। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण का जीवन धर्म और व्यापक  कल्याण के लिए निस्वार्थ कर्म का उदाहरण है। इस अवसर पर केन्द्रीय विद्युत तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्यमंत्री श्री श्रीपाद नाइक; केन्द्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी तथा अल्पसंख्यक कार्य राज्यमंत्री श्री जॉर्ज कुरियन; बालागोकुलम दिल्ली-एनसीआर के अध्यक्ष श्री पी.के. सुरेश और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Tags: CP Radhakrishnan , Chandrapuram Ponnusami Radhakrishnan , Vice President of India , BJP , Bharatiya Janata Party , George Kurian , Shripad Yesso Naik , Balagokulam Delhi NCR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD