Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सरहद पार से नशा तस्करी करने वाले मॉड्यूल के दो व्यक्ति 64.6 किलो हेरोइन समेत अमृतसर से काबू

पाकिस्तानी नशा तस्कर मूसा और पुर्तगाल आधारित हैंडलर से जुड़ा है यह गिरोह

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Amritsar Police, Amritsar
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

अमृतसर , 18 Apr 2026

Last updated on: Apr 18, 2026, 17:37 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से चल रही मुहिम के दौरान नार्को-आतंकवादी नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुए काउंटर इंटेलीजेंस विंग की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) अमृतसर यूनिट ने सरहद पार से नशा तस्करी करने वाले मॉड्यूल के दो मुलजिमों को 64.62 किलोग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार करके इस मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। 

यह जानकारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने आज यहां साझा की। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान अमृतसर के गांव अवान वासाऊ के निवासी सरवन सिंह उर्फ गुज्जर और अमृतसर के गांव दयाल रंगड़ के रहने वाले शमशेर सिंह उर्फ शेरा के रूप में हुई है। 

पुलिस टीम ने हेरोइन की बड़ी खेप बरामद करने के अलावा मुलजिमों की मारुति स्विफ्ट कार भी जब्त की है, जिसका वे नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए इस्तेमाल करते थे। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि इस मॉड्यूल के पाकिस्तानी तस्करों और पुर्तगाल आधारित हैंडलर से भी संबंध हैं।

उन्होंने कहा, “सरहद पार से तस्करी करने वाले इस गिरोह के पाकिस्तानी तस्कर मूसा, जिसका नाम 532 किलोग्राम हेरोइन रिकवरी मामले में सामने आया था, से भी संबंध हैं।” उल्लेखनीय है कि भारतीय कस्टम अधिकारियों ने 2019 में इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) अटारी में 532 किलोग्राम हेरोइन की सबसे बड़ी बरामदगी की थी।

डीजीपी ने कहा कि इस मामले में पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे-पीछे के संबंध स्थापित करने हेतु और जांच की जा रही है। ऑपरेशन संबंधी विवरण साझा करते हुए ए.आई.जी. एस.एस.ओ.सी. अमृतसर सुखमिंदर सिंह मान ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से पुख्ता जानकारी मिली थी कि संदिग्ध सरवन सिंह और शमशेर सिंह ने कुछ दिन पहले सरहद पार से ड्रोन के जरिए हेरोइन की खेप प्राप्त की है।

उन्होंने बताया कि जानकारी पर और छानबीन करने पर पता लगा कि अपने हैंडलरों के निर्देशों पर ये दोनों प्राप्त की गई खेप को किसी अन्य पक्ष तक पहुंचाने के लिए जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि तेजी से कार्रवाई करते हुए एस.एस.ओ.सी. अमृतसर यूनिट टीम ने मुलजिमों को अमृतसर के महल बाईपास के पास काबू किया और उनके कब्जे से 64.62 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।

ए.आई.जी. ने कहा कि गिरफ्तार किए गए मुलजिमों को उनके हैंडलरों द्वारा खेप डिलीवर करने के बदले बड़ी रकम देने का वादा किया गया था। उन्होंने कहा कि जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां तथा बरामदगियां होने की संभावना है।

इस संबंध में एफ.आई.आर. नंबर 23 दिनांक 17.04.2026 को एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराएं 21, 25 और 29 तथा भारतीय वायुयान अधिनियम की धाराएं 25, 26, 27, 28 और 29 के तहत पुलिस स्टेशन एस.एस.ओ.सी. अमृतसर में केस दर्ज किया गया है।

 

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Amritsar Police , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD